A massive fire broke out in an electronics showroom in Gohad. | भिंड में इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में आग: 25 लाख का सामान खाक; 15-20 दमकलों ने पाया काबू, शॉर्ट सर्किट से भड़की लपटें – Bhind News

A massive fire broke out in an electronics showroom in Gohad. | भिंड में इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में आग: 25 लाख का सामान खाक; 15-20 दमकलों ने पाया काबू, शॉर्ट सर्किट से भड़की लपटें – Bhind News



भिंड जिले के गोहद कस्बे में स्थित राधिका इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में भीषण आग लगने से करीब 20 से 25 लाख रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। घटना इटायली गेट क्षेत्र की है, जहां शोरूम की तीसरी मंजिल पर बने गोदाम में शॉर्ट सर्किट होने से आग भड़क उठी। सूचना मिलने

.

आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं। गोदाम में रखा कीमती इलेक्ट्रॉनिक सामान कुछ ही देर में जल गया। प्रशासन और दमकल विभाग ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। दमकल कर्मियों ने पानी की बौछार कर आग को फैलने से रोका। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे और बचाव कार्य की निगरानी करते रहे।

संचालक बोले- एक साल पहले भी लगी थी आग शोरूम संचालक श्याम बिहारी राठौर ने बताया कि आगजनी से लगभग 20 से 25 लाख रुपए के नुकसान की आशंका है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि करीब एक वर्ष पहले उनके एक अन्य मकान में भी इसी तरह आग लगने की घटना हो चुकी है।

जांच में जुटा प्रशासन फिलहाल प्रशासन द्वारा आगजनी की इस घटना की जांच कराई जा रही है। आग लगने के सटीक कारणों की पुष्टि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। हालांकि, इस घटना के बाद से स्थानीय व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर चिंता का माहौल बना हुआ है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!