Budaun police recovered mobile phones worth Rs 7.80 lakh. | बदायूं पुलिस ने 7.80 लाख के मोबाइल बरामद किए: गुम हुए 47 फोन मालिकों को लौटाए, लोगों ने पुलिस का किया धन्यवाद – Badaun News
बदायूं6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बदायूं जिले के अलापुर थाना पुलिस ने गुम और खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी में सफलता हासिल की है। थाना अलापुर की साइबर पुलिस टीम ने सर्विलांस की मदद से कुल 47 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 7 लाख 80 हजार रुपये बताई जा रही है।
एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में अलापुर थाने को पूर्व में गुमशुदा मोबाइलों से संबंधित कई शिकायतें प्राप्त हुई थीं। इन प्रार्थना पत्रों के आधार पर साइबर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोबाइल फोन को सर्विलांस पर लगाया और विभिन्न स्थानों से उनकी सफल बरामदगी की।
शुक्रवार को एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह द्वारा बरामद किए गए सभी मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए गए। इस दौरान एसएसपी ने मोबाइल स्वामियों से यह भी पूछा कि उनके मोबाइल कैसे खोए थे और भविष्य में मोबाइल फोन को सावधानीपूर्वक रखने का सुझाव दिया, ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।
इस पूरी कार्रवाई में थाना अलापुर के थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह, साइबर हेल्प डेस्क प्रभारी संदीप गुप्ता, आरक्षी मुनासिब पाशा सहित थाना अलापुर का समस्त पुलिस बल शामिल रहा। मोबाइल स्वामियों ने पुलिस की इस पहल के लिए आभार व्यक्त किया।

