Vande Bharat Train Stopped in Sonipat for Technical Check After Wheel Noise | वंदे भारत ट्रेन ने इमरजेंसी ब्रेक लगाए: पहिए में तेज आवाज के बाद सोनीपत में रोकी गई; अमृतसर से दिल्ली जा रही थी – Sonipat News

Vande Bharat Train Stopped in Sonipat for Technical Check After Wheel Noise | वंदे भारत ट्रेन ने इमरजेंसी ब्रेक लगाए: पहिए में तेज आवाज के बाद सोनीपत में रोकी गई; अमृतसर से दिल्ली जा रही थी – Sonipat News


सोनीपत में रेलवे स्टेशन के पास वंदे भारत ट्रेन एक घंटा रुकी रही।

अमृतसर से नई दिल्ली जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन एक घंटे तक सोनीपत में रेलवे स्टेशन के पास खड़ी रही। ट्रेन के पहिए में लोहे का एक टुकड़ा फंस गया था।

.

पहिए से तेज आवाज आने पर लोको पायलट ने सतर्कता दिखाते हुए ट्रेन को सोनीपत रेलवे स्टेशन पर सुरक्षित खड़ा किया, जिसके बाद रेलवे प्रशासन ने तुरंत जांच शुरू की।

लोहे का टुकड़ा निकाले जाने के बाद पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में वंदे भारत को नई दिल्ली के लिए रवाना किया गया।

वंदे भारत एक्सप्रेस जब सोनीपत के सांदल कलां रेलवे स्टेशन के पास से गुजर रही थी, तभी ट्रेन के पहिए से अचानक तेज आवाज आने लगी।

सोनीपत में अचानक रुकी वंदे भारत ट्रेन शनिवार दोपहर 2 बजे वंदे भारत एक्सप्रेस जब सोनीपत के सांदल कलां रेलवे स्टेशन के पास से गुजर रही थी, तभी ट्रेन के पहिए से अचानक तेज आवाज आने लगी। आवाज लगातार बढ़ने पर स्थिति को गंभीर मानते हुए लोको पायलट ने ट्रेन को हिंदू गर्ल्स कॉलेज के नजदीक सुरक्षित रूप से रोक दिया।

पहिए में फंसा मिला लोहे का टुकड़ा प्रारंभिक जांच में सामने आया कि ट्रेन के पहिए में लोहे का एक टुकड़ा फंसा हुआ था। ट्रेन के आगे बढ़ने के साथ यह टुकड़ा पहिए के अंदर की ओर खिसकता गया, जिससे आवाज और तेज होती चली गई। इसी कारण ट्रेन को आगे बढ़ाने से पहले रोकना जरूरी समझा गया।

GRP-RPF की टीमें मौके पर पहुंचीं वंदे भारत ट्रेन के रुकने की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन ने जीआरपी और आरपीएफ को अलर्ट किया। सोनीपत रेलवे स्टेशन पर स्थित दोनों थानों की अलग-अलग टीमें मौके पर पहुंचीं और ट्रेन के पहियों की बारीकी से जांच की गई। जांच के दौरान पहिए में फंसे लोहे के टुकड़े को बाहर निकाल लिया गया।

मौके पर GRP और RPF की टीमें मौके पर पहुंचीं।

GRP थाना प्रभारी की 2 बातें…

  • टुकड़ा फंसने की 2 संभावनाएं: GRP थाना प्रभारी धर्मपाल ने बताया कि दोपहर 2:08 बजे ट्रेन सोनीपत रेलवे स्टेशन पर आकर खड़ी हुई थी। इसे लगभग 3 बजे रवाना किया गया। प्रारंभिक जांच में दो संभावनाएं सामने आई हैं। पहली संभावना यह है कि किसी शरारती तत्व या बच्चों द्वारा रेलवे ट्रैक पर लोहे का टुकड़ा रखा गया हो, जो ट्रेन के पहिए में फंस गया। दूसरी संभावना यह भी है कि ट्रेन का ही कोई छोटा पार्ट टूटकर पहिए के पास फंस गया हो।
  • जांच के बाद ट्रेन को रवाना किया: उन्होंने कहा कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वंदे भारत एक्सप्रेस की पूरी तकनीकी जांच की गई। सभी पहलुओं की पुष्टि के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। इस प्रक्रिया में करीब एक घंटे का समय लगा, जिसके चलते ट्रेन अपने निर्धारित समय से देरी से चली। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि या कोई अन्य नुकसान नहीं हुआ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!