PM Modi LIVE | Narendra Modi Somnath Temple Visit Photos Update; Somnath Swabhiman Parv – Bhupendra Patel | मोदी ने सोमनाथ मंदिर में महाआरती की: ऊं जाप किया-त्रिशूल उठाया; मंदिर पर हमले के 1000 साल पूरे होने पर सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मनाया जा रहा

PM Modi LIVE | Narendra Modi Somnath Temple Visit Photos Update; Somnath Swabhiman Parv – Bhupendra Patel | मोदी ने सोमनाथ मंदिर में महाआरती की: ऊं जाप किया-त्रिशूल उठाया; मंदिर पर हमले के 1000 साल पूरे होने पर सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मनाया जा रहा


  • Hindi News
  • National
  • PM Modi LIVE | Narendra Modi Somnath Temple Visit Photos Update; Somnath Swabhiman Parv Bhupendra Patel

सोमनाथ3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

प्रधानमंत्री मोदी ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ में शामिल होने के लिए सोमनाथ पहुंचे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 से 12 जनवरी तक 3 दिन के गुजरात के दौरे पर हैं। शनिवार शाम वे राजकोट से हेलिकॉप्टर के जरिए सोमनाथ पहुंचे। यहां उन्होंने रोड शो किया।

इसके बाद सोमनाथ मंदिर पहुंचे। सोमेश्वर महादेव की महाआरती की। 72 घंटे चलने वाले ऊं जाप में शामिल होकर ऊं जाप भी किया। इसके बाद पीएम ने ड्रोन शो भी देखा, जिसमें 3 हजार ड्रोन से सोमनाथ गाथा प्रस्तुत की गई।

पीएम ने X पर लिखा- सोमनाथ आकर धन्य महसूस कर रहा हूं। यह हमारी सभ्यतागत साहस का गौरवपूर्ण प्रतीक है। वहीं, रोड शो के दौरान पीएम को देखने के लिए सड़क के दोनों और भीड़ मौजूद रही थी।

मंदिर पहुंचने से पहले पीएम ने सोमनाथ सर्किट हाउस में सोमनाथ के ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ मीटिंग भी की थी। पीएम सोमनाथ सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे।

दरअसल पीएम मोदी ने सोमनाथ पर 1026 में हुए पहले आक्रमण के हजार साल पूरे होने पर हो रहे इस कार्यक्रम को ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ नाम दिया है। पर्व 8 से 11 जनवरी तक मनाया जा रहा है।

सोमनाथ की 12 तस्वीरें…

पीएम मोदी सोमनाथ मंदिर में जारी 72 घंटे के ऊं जाप में शामिल हुए।

पीएम मोदी त्रिशूल उठाया। इसके बाद शानदार आतिशबाजी की गई।

मंदिर में 3 हजार ड्रोन से सोमनाथ गाथा प्रस्तुत की गई।

ड्रोन शो के दौरान नवग्रह की डिजाइन बनाई गई।

ड्रोन शो देखते पीएम मोदी, गुजरात सीएम भूपेंद्र पटेल और डिप्टी सीएम हर्ष संघवी।

महाआरती के बाद पीएम ने सोमेश्वर महादेव के दर्शन किए।

सोमनाथ मंदिर में 72 घंटे का ऊं जाप किया जा रहा है।

पीएम मोदी हमीरजी सर्कल से पैदल चलकर सोमनाथ मंदिर पहुंचे थे।

तस्वीर सोमनाथ सर्किट हाउस की है। पीएम ने यहां सोमनाथ ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ मीटिंग की।

सोमनाथ पहुंचने पर गुजरात सीएम भूपेंद्र पटेल ने पीएम मोदी का स्वागत किया।

पीएम मोदी ने सोमनाथ में रोड शो किया। सड़क पर लोगों की भीड़ रही।

सोमनाथ में ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ मनाया जा रहा है।

सोमनाथ में नागा बाबाओं ने करतब दिखाए।

11 जनवरी का कार्यक्रम

पीएम मोदी 11 जनवरी की सुबह करीब 9:45 बजे शौर्य यात्रा में शामिल होंगे। करीब 2 किमी लंबी इस यात्रा में 108 घोड़े नजर आएंगे।

शौर्य यात्रा सोमनाथ मंदिर की रक्षा में प्राणों की आहुति देने वाले योद्धाओं को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए निकाली जाती है। यात्रा का समापन सोमनाथ के सद्भावना मैदान में होगा।

इसके बाद पीएम सोमनाथ मंदिर में दर्शन, जलाभिषेक और पूजा अर्चना करेंगे। सुबह लगभग 11 बजे सोमनाथ में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेंगे और सद्भावना मैदान में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

सद्भावना मैदान 14 साल पहले किया था उपवास

वर्ष 2012 में जब नरेंद्र मोदी गुजरात राज्य के मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने सोमनाथ के इसी मैदान में नर्मदा नदी पर बने सरदार सरोवर डैम की ऊंचाई बढ़ाने के मुद्दे पर हुए जन आंदोलन के दौरान सद्भावना उपवास रखा था। तब से यह मैदान ‘सद्भावना मैदान’ के नाम से पहचाना जाने लगा है।

शुक्रवार को 500 से अधिक साधु-संतों ने डमरू बजाते हुए भव्य शौर्य यात्रा निकाली।

सोमनाथ में शुक्रवार से 72 घंटे का ओम जाप का प्रारंभ हुआ।

राजकोट में VGRC का उद्घाटन करेंगे

सोमनाथ में कार्यक्रमों के बाद पीएम कच्छ और सौराष्ट्र क्षेत्रों के लिए वाइब्रेंट गुजरात क्षेत्रीय सम्मेलन (VGRC) का उद्घाटन करने के लिए राजकोट जाएंगे। कच्छ और सौराष्ट्र क्षेत्र पर केंद्रित यह दो दिवसीय सम्मेलन 11 और 12 जनवरी के बीच मारवाड़ी यूनिवर्सिटी के परिसर में होगा।

इसके बाद पीएम राजकोट से अहमदाबाद के लिए रवाना होंगे। यहां साबरमती आश्रम में नवीनीकरण और विस्तार कार्य की समीक्षा करेंगे। 12 जनवरी की सुबह अहमदाबाद में जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज से मुलाकात करेंगे।

इसके बाद दोनों नेता अहमदाबाद के साबरमती नदी के तट पर होने वाले काइट फेस्टिवल में शामिल होंगे। यहां सो दोनों नेता साबरमती आश्रम का दौरा करेंगे।

इसके बाद पीएम अहमदाबाद के पुरानी हाईकोर्ट स्टेशन से गांधीनगर के महात्मा मंदिर तक मेट्रो से यात्रा करेंगे और इसी के साथ सचिवालय से महात्मा मंदिर तक नवनिर्मित मेट्रो खंड का उद्घाटन करेंगे।

महात्मा मंदिर में ही पीएम मोदी और जर्मन चांसलर की द्विपक्षीय वार्ता होगी। मोदी और चांसलर मर्ज व्यापार और उद्योग जगत के नेताओं से भी मुलाकात करेंगे और क्षेत्रीय और वैश्विक महत्व के मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।

प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी के सोमनाथ दौरे की 3 तस्वीरें…

तस्वीर 2 मार्च 2025 की है। सोमनाथ में कई प्रोजेक्ट्स का उद्धाटन करने से पहले पीएम ने मंदिर में पूजा की थी।

तस्वीर 19 नवंबर 2022 की है। सोमनाथ मंदिर में पूजा कर पीएम ने गुजरात चुनाव प्रचार की शुरुआत की थी।

तस्वीर 9 मार्च 2017 की है। प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी सोमनाथ में जलाभिषेक करने पहुंचे थे।

पुलिसकर्मियों-अधिकारियों की छुट्टियां रद्द पीएम मोदी, जर्मन चांसलर के गुजरात दौरे और इंटरनेशनल काइट फेस्टिवल और उत्तरायण पर्व के मद्देनजर गुजरात पुलिस के सभी कर्मचारियों और अधिकारियों की छुट्टियां अगले आदेश तक के लिए रद्द कर दी गई हैं। पुलिसकर्मियों की छुट्टियों का निर्णय पीएम मोदी की गुजरात यात्रा के अलावा फ्लॉवर शो और संक्रांति त्योहार को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

———————–

पीएम मोदी से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

सोमनाथ पर गजनवी के आक्रमण के 1000 साल:मोदी ने लिखा- यह विध्वंस नहीं, हमारे स्वाभिमान की गाथा; मिटाने वाले खत्म हो जाते हैं

पीएम मोदी ने गुजरात के प्रभास पाटन में बने पहले ज्योतिर्लिंग सोमनाथ मंदिर पर एक लेख लिखा है। यह ब्लॉग पोस्ट सोमनाथ पर 1026 में हुए पहले आक्रमण के हजार साल पूरे होने पर है। पीएम ने इसे सोमनाथ स्वाभिमान पर्व नाम दिया है। गौरतलब है कि विदेशी आक्रमणकारी गजनी के महमूद गजनवी ने जनवरी 1026 में सोमनाथ पर आक्रमण कर उसे ध्वस्त कर दिया था। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!