Indian Idol 3 winner Prashant Tamang passes away | इंडियन आइडल-3 के विनर प्रशांत तमांग का निधन: हार्ट अटैक आया, पाताललोक सीरीज में दिखे थे, सलमान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान काम किया

Indian Idol 3 winner Prashant Tamang passes away | इंडियन आइडल-3 के विनर प्रशांत तमांग का निधन: हार्ट अटैक आया, पाताललोक सीरीज में दिखे थे, सलमान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान काम किया


5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रशांत तमांग का जन्म 4 जनवरी 1983 को पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में हुआ था।

इंडियन आइडल सीजन 3 के विनर प्रशांत तमांग का रविवार को हार्ट अटैक से दिल्ली में निधन हो गया। वह 43 साल के थे। जनसत्ता के अनुसार सिंगर और एक्टर प्रशांत तमांग काे दिल का दौरा पड़ने के बाद दिल्ली के द्वारका स्थित एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रशांत टीवी शो इंडियन आइडल सीजन 3 जीतकर मशहूर हुए थे। वह वेब सीरीज पाताललोक के दूसरे पार्ट में भी नजर आए थे। इसके अलावा, वह सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान में भी नजर आने वाले हैं, जो 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

प्रशांत पाताललोक के दूसरे पार्ट में डेनियल के रोल में भी नजर आए थे।

फिल्म गोरखा पल्टन से एक्टिंग की शुरुआत की थी

इंडियन आइडल जीतने के बाद प्रशांत तमांग ने अपना पहला एल्बम धन्यवाद रिलीज किया था। उन्होंने विदेशों में भी कई लाइव शो किए।

प्रशांत सिंगर होने के साथ-साथ एक्टर भी थे। साल 2010 में उन्होंने नेपाली फिल्म गोरखा पल्टन से एक्टिंग की शुरुआत की थी। इसके बाद वह अंगालो यो माया को, किन माया मा, निशानी और लाडैन जैसी कई फिल्मों में नजर आए थे।

यह खबर हम लगातार अपडेट कर रहे हैं…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!