Congress said – BJP government will abolish MNREGA | कांग्रेस बोली- मनरेगा को खत्म कर देगी भाजपा सरकार: मिर्जापुर में उपवास कर जताया विरोध, जिलाध्यक्ष बोले- कल्याणकारी योजनाएं निशाने पर – Mirzapur News

Congress said – BJP government will abolish MNREGA | कांग्रेस बोली- मनरेगा को खत्म कर देगी भाजपा सरकार: मिर्जापुर में उपवास कर जताया विरोध, जिलाध्यक्ष बोले- कल्याणकारी योजनाएं निशाने पर – Mirzapur News


नितिन कुमार अवस्थी | मिर्जापुरकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

मिर्जापुर में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को समाप्त करने की कथित साजिश के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने रविवार को एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम आयोजित किया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय के निर्देश पर यह कार्यक्रम नगर के नारघाट स्थित शहीद उद्यान में हुआ। इसकी अगुवाई जिलाध्यक्ष डॉ. शिवकुमार सिंह पटेल ने की।

डॉ. शिवकुमार सिंह पटेल ने केंद्र की भाजपा सरकार पर मनरेगा योजना को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा न केवल मनरेगा का नाम बदलने की कोशिश कर रही है, बल्कि इसे धीरे-धीरे समाप्त करने की दिशा में भी काम कर रही है।

उन्होंने यह भी बताया कि मनरेगा वर्ष 2005 में यूपीए सरकार द्वारा लागू किया गया एक अधिकार आधारित कानून है, जो प्रत्येक ग्रामीण परिवार को वर्ष में कम से कम 100 दिनों का मजदूरी रोजगार देने की गारंटी देता है।

उपवास कार्यक्रम में अनुसूचित जाति राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर एवं पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना को खत्म करने पर आमादा है। उन्होंने जोर दिया कि कांग्रेस पार्टी और आम जनता मिलकर इस योजना को समाप्त नहीं होने देगी।

शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भगवान दत्त पाठक उर्फ राजन पाठक ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार को उद्योगपतियों की सरकार बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सरकार गरीबों और मजदूरों के हाथ से रोजगार छीनकर बड़े पूंजीपतियों को लाभ पहुंचा रही है।

जिला पंचायत सदस्य शिव शंकर चौबे और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं प्रवक्ता मिन्हाज अहमद छोटे खान ने कहा कि मनरेगा को कमजोर करना ग्रामीण मजदूरों के अधिकारों पर सीधा हमला है।

कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन दीपचंद्र जैन, मनरेगा कोऑर्डिनेटर अर्चना चौबे, राजधर दुबे, सुधाकर, फैज़ अहमद, इश्तियाक अंसारी, शबनम अंसारी, सतीश शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। उपवास के माध्यम से कांग्रेस नेताओं ने मनरेगा की रक्षा और मजदूरों के हक की लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!