PM inaugurates Vibrant Gujarat Saurashtra Regional Summit | मोदी बोले-राजकोट को मिनी जापान बताने पर मेरा मजाक उड़ा: आज 2.50 लाख छोटे बिजनेस, यहां स्क्रू ड्राइवर से रॉकेट तक के पार्ट्स बनते हैं
राजकोट9 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
पीएम मोदी ने रविवार को कहा कि भारत को दुनिया में मैन्यूफैक्चरिंग हब बनाने में सौराष्ट्र-कच्छ का बहुत योगदान है। राजकोट में 2.50 लाख से ज्यादा MSME हैं। यहां अलग अलग इंडस्ट्रियल क्लस्टर्स में स्क्रू ड्राइवर से लेकर ऑटो पार्ट्स मशीन टूल्स, एयरोप्लेन, फाइटर प्लेन और रॉकेट तक के पॉर्ट्स बनते हैं।
इस दौरान पीएम ने अपने एक पुराने भाषण का भी जिक्र किया। मोदी ने कहा- गुजरात का सीएम रहते हुए मैंने एक बार कहा था कि मोरबी, जामनगर और राजकोट एक दिन मिनी जापान बनेंगे। लोगों ने मजाक बनाया लेकिन आज हकीकत सबके सामने है।
पीएम ने ये बातें मारवाड़ी यूनिवर्सिटी में वाइब्रेंट गुजरात के सौराष्ट्र रीजनल का उद्घाटन करते हुए कहीं। वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस 11 से 12 जनवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी। जापान, दक्षिण कोरिया, रवांडा और यूक्रेन के प्रतिनिधि इस सम्मेलन में शामिल हो रहे हैं।
मोदी की स्पीच की 6 बड़ी बातें…
- सपने से शुरू हुई यात्रा, भरोसे तक पहुंची: पीएम मोदी ने कहा- ये समिट 21वीं सदी के आधुनिक भारत की यात्रा है जो सपने से शुरू हुई और अटूट भरोसे तक पहुंच चुकी है। इस समिट के 10 एडिशन हो चुके हैं हर एडिशन के साथ ये और मजबूत हुई है। मैं इस समिट के पहले दिन से जुड़ा हूं।
- समय के साथ इन्फ्लूजन का उदाहरण बन गई है: बीते दो दशकों में वाइब्रेंट गुजरात समिट ने लगातार कुछ नया और विशेष किया है। इसका फोकस अलग अलग क्षेत्रों में परफॉर्मेंस को बदलने का है। गुजरात के अलग अलग रीजन की अपनी ताकत है। ये समिट इन्हीं संभावनाओं पर फोकस कर रही है। 21वीं सदी का एक चौथाई हिस्सा बीत चुका है।
- भारत तीसरी इकोनॉमी बनने की दिशा में है: पीएम ने कहा मौजूदा आंकड़ों के मुताबिक साफ है कि भारत से दुनिया की उम्मीदें बढ़ रही हैं। महंगाई काबू में हैं। एग्रीकल्चर प्रोडक्शन में नए रिकॉर्ड बना रहा है। मिल्क प्रोडक्शन में नंवर वन है।
- भारत दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल डेटा कंज्यूमर: दुनिया में जो देश सबसे ज्यादा वैक्सीन बनाता है वो भारत है। पिछले 11 साल में भारत दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल डेटा कंज्यूमर बना है। हमारा यूपीआई है दुनिया का नंबर वन रियल टाइम डिजिटल ट्रांजेक्शन प्लेटफार्म बना है।
- आज दुनिया का सबसे बड़ा शिप ब्रेकिंग यार्ड यहां: दुनिया के एक तिहाई शिप यहीं पर रिसाईकिल होते हैं। भारत टाईल्स के बड़े प्रोड्यूसर्स में से एक है। इसमें मोरबी जिले का योगदान बहुत बड़ा है।
- सौराष्ट्र और कच्छ भारत की ग्रीन ग्रोथ का हब: मोबालिटी और एनर्जी का यहां बड़ा हब बन रहा है। कच्छ में 30 गीगावॉट कैपेसिटी का रिन्यूबल एनर्जी पार्क बन रहा है। ये दुनिया का सबसे बड़ा रिन्यूबल एनर्जी पार्क होगा। ये पेरिस सिटी से पांच गुना बड़ा है।
- न्यूक्लियर पॉवर सेक्टर में नेक्स्ट जनरेशन रिफॉर्म: भारत की पॉवर डिमांड बढ़ रही है। इसको देखते हुए न्यूक्लियर पॉवर सेक्टर में नेक्स्ट जनरेशन रिफॉर्म किया है। इसलिए संसद के सत्र में शांति एक्ट के जरिए प्राइवेट पार्टनरशिप के लिए खोल दिया है। भारत की रिफॉर्म एक्सप्रेस अब रुकने वाली नहीं है।
राजकोट समिट में करीब 5,000 कारोबारी शामिल हुए
समिट में 5,000 से ज्यादा कारोबारियों के शामिल होने की उम्मीद है।
राजकोट समिट में 22 से अधिक देशों के लगभग 350 विदेशी प्रतिनिधि और गुजरात समेत देश भर से 5,000 से ज्यादा कारोबारियों के शामिल होने की उम्मीद है। समिट में 1,500 से अधिक एमओयू पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। मारवाड़ी यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स सभी मेहमानों का स्वागत करेंगे।
गुजरात में चार समिट होंगी, एक हो चुकी, तीन बाकी
वाइब्रेंट गुजरात के सफल मॉडल की पहुंच और प्रभाव को और अधिक बढ़ाने के लिए, पूरे राज्य में चार वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस आयोजित किए जा रहे हैं। उत्तर गुजरात क्षेत्र के लिए रीजनल कॉन्फ्रेंस का पहला एडिशन 9-10 अक्टूबर 2025 को मेहसाणा में हुआ था।
मौजूदा वक्त में कच्छ और सौराष्ट्र क्षेत्र के लिए समिट आयोजित किया जा रहा है। इसके बाद दक्षिण गुजरात (9-10 अप्रैल 2026) और मध्य गुजरात (10-11 जून 2026) क्षेत्रों के लिए रीजनल कॉन्फ्रेंस क्रमशः सूरत और वडोदरा में आयोजित किए जाएंगे।
तीन दिन के गुजरात दौरे पर PM, सोमनाथ मंदिर में पूजा की
पीएम ने रविवार सुबह सोमनाथ मंदिर में पूजा की और बाद में सद्भावना ग्राउंड में एक जनसभा को संबोधित किया।
पीएम मोदी तीन दिन के गुजरात दौरे पर हैं। वे शनिवार शाम सोमनाथ पहुंचे थे। यहां सोमनाथ मंदिर पर साल 1026 में हुए पहले आक्रमण के हजार साल पूरे होने पर ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ मनाया जा रहा है। रविवार सुबह पीएम 1 किमी लंबी शौर्य यात्रा में शामिल हुए।
इसके बाद पीएम ने मंदिर में करीब 30 मिनट तक पूजा-अर्चना की। शिवलिंग पर जल चढ़ाया, फिर फूल अर्पित किए और पंचामृत से अभिषेक किया। पूरी खबर पढ़ें…

