Kurukshetra fraud admission Patanjali University | Kurukshetra news | पतंजलि यूनिवर्सिटी हरिद्वार में एडमिशन के नाम पर फ्रॉड: कुरुक्षेत्र की फैमिली से 11 लाख ठगे, फर्जी आईडी-मार्कशीट थमाई, आरोपी करनाल का – Kurukshetra News

Kurukshetra fraud admission Patanjali University | Kurukshetra news | पतंजलि यूनिवर्सिटी हरिद्वार में एडमिशन के नाम पर फ्रॉड: कुरुक्षेत्र की फैमिली से 11 लाख ठगे, फर्जी आईडी-मार्कशीट थमाई, आरोपी करनाल का – Kurukshetra News


आरोपी ने पैसे लेकर फर्जी आईडी और मार्कशीट थमाई। AI जनरेट प्रतीकात्मक फोटो।

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पतंजलि यूनिवर्सिटी हरिद्वार में बेटे के बीएएमएस एडमिशन के नाम पर करनाल के व्यक्ति ने 11 लाख रुपए ठग लिए। आरोपी ने फर्जी आईडी कार्ड और मार्कशीट देकर धोखा दिया। पैसे मांगने पर आरोपी ने धमकी देकर डराने की कोशिश की।

.

श्याम चंद निवासी कलाल माजरा ने शिकायत में बताया कि वह अपने बेटे कृष्ण कुमार राठौर का एडमिशन करवाना चाहते थे। इस दौरान जनवरी 2025 में उनकी मुलाकात आरोपी राजेश वर्मा से हुई। रादौर (यमुनानगर) के मोनू ने उनको राजेश वर्मा से मिलवाया था।

एडमिशन करवाने का दावा किया

राजेश ने दावा किया कि वह पतंजलि यूनिवर्सिटी हरिद्वार में बीएएमएस कोर्स में एडमिशन करवा देगा। इसके लिए 11 लाख रुपए मांगे गए। उसकी बातों में आकर उसने जनवरी से सितंबर तक 8.73 लाख रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर किए, जबकि बाकी 2.27 लाख रुपए नकद दिए गए।

फर्जी आईडी और मार्कशीट दी

पैसे लेने के बाद राजेश ने जल्द एडमिशन करवाने का आश्वासन दिया। लेकिन कई महीने बीतने पर भी कुछ नहीं हुआ। बातचीत करने पर आरोपी और उसके बेटे कमल ने बेटे का आईडी कार्ड और मार्कशीट दी। उसने यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर चेक किया तो दोनों फर्जी निकले।

जेल भिजवाने की धमकी दी

उसने राजेश वर्मा से अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने उसे और उसके बेटे के नाम से फर्जी डिग्री बनवाने के मामले में जेल भिजवाने की धमकी दी। शिकायत करने पर पुलिस ने आरोपी राजेश के खिलाफ थाना सदर थानेसर में केस दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!