Maharashtra News Jalgaon Goat Bank for Woman self employment | लोन में बकरी देता है महाराष्ट्र के जलगांव का बैंक: नाम GOAT बैंक; डिपॉजिट में लौटाना पड़ता है मेमना; अबतक 300+ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया

Maharashtra News Jalgaon Goat Bank for Woman self employment | लोन में बकरी देता है महाराष्ट्र के जलगांव का बैंक: नाम GOAT बैंक; डिपॉजिट में लौटाना पड़ता है मेमना; अबतक 300+ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया


जलगांव19 घंटे पहलेलेखक: प्रदीप राजपूत

  • कॉपी लिंक

महिलाओं को 9 महीने बाद मेमना वापस करना होता है- फोटो AI जनरेटेड है

महाराष्ट्र के जलगांव जिले की चालीसगांव तहसील में ऐसा बैंक चल रहा है, जहां पैसों की बजाय बकरियों का लेन-देन होता है। इस ‘गोट बैंक’ ने 300 से ज्यादा गरीब, विधवा, परित्यक्ता और भूमिहीन श्रेणी की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया है।

पुणे का ‘सेवा सहयोग फाउंडेशन’ लोन लेने आई ​महिला को बकरी पालन का प्रशिक्षण दिलाता है। इसके बाद एक पूर्ण विकसित बकरी मुफ्त दी जाती है।

शर्त केवल इतनी होती है कि 6 से 9 महीने बाद, जब बकरी के बच्चे बड़े हो जाते हैं, तो महिला को उनमें से एक मेमना बैंक में डिपॉजिट के रूप में वापस करना पड़ता है।

यही मेमना बड़ा होने पर किसी अन्य नई सदस्य महिला को स्वरोजगार के लिए दे दिया जाता है।

फोटो- AI जनरेटेड है।

महिलाओं की ‘एटीएम’ बनी बकरी

महिलाएं बैंक से मिली बकरी का पालन कर रही हैं। वे इससे सालाना 3 से 4 मेमने प्राप्त कर, एक मेमना बैंक को लौटाती हैं और शेष बेचकर 30,000 रुपए तक कमा लेती हैं। बकरी उनके लिए ‘एटीएम’ बन गई है। अब इन महिलाओं ने मिलकर ‘गिरणा परिसर महिला पशुपालक उत्पादक कंपनी’ बना ली है।

जानिए कैसे काम करता है

  • रजिस्ट्रेशन- इच्छुक महिला एक छोटी सी रजिस्ट्रेशन फीस देकर बैंक के साथ एग्रीमेंट करती है।
  • गोट लोन- बैंक उन्हें एक गर्भवती बकरी या कुछ बकरियां देता है।
  • मेमनों की वापसी- महिला को एक निश्चित अवधि (जैसे 40 महीने) में कुछ मेमनों (जैसे 4) को बैंक को लौटाना होता है।
  • फायदा- बचे हुए मेमनों और बकरियों को बेचकर, उन्हें पालकर पैसे कमाती हैं।

पढ़िए बकरी बैंक पर 2 बयान

QuoteImage

हमारे अभियान से 300 से अधिक महिलाएं जुड़ चुकी हैं। बकरी बैंक के माध्यम से महिलाएं अब खुद बकरियां लौटा रही हैं- गुणवंत सोनवणे, सेवा सहयोग फाउंडेशन

QuoteImage

QuoteImage

बकरी बैंक की वजह से मुझे रोजगार का नया जरिया मिला और अच्छी आय हो रही है। अब मैं इलाके की अन्य महिलाओं को भी इस व्यवसाय से जुड़ने के लिए मार्गदर्शन दे रही हूं- वैशाली राठौड़, सुंदरनगर, चालीसगांव

QuoteImage

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!