Iran Protest Ali Larijani Donald Trump | ट्रम्प बोले-प्रदर्शन जारी रखें, सरकारी इमारतों पर कब्जा कर लें: मदद रास्ते में है; ईरान ने कहा- ट्रम्प-नेतन्याहू ही हमारे लोगों के हत्यारे

Iran Protest Ali Larijani Donald Trump | ट्रम्प बोले-प्रदर्शन जारी रखें, सरकारी इमारतों पर कब्जा कर लें: मदद रास्ते में है; ईरान ने कहा- ट्रम्प-नेतन्याहू ही हमारे लोगों के हत्यारे


54 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ट्रम्प ने विरोध प्रदर्शनों पर कार्रवाई के बीच ईरानी अधिकारियों के साथ बातचीत की संभावना खत्म करने की बात कही है।

ईरान में जारी हिंसक विरोध प्रदर्शन का आज 18वां दिन है। इस बीच ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को ईरान की जनता का मुख्य हत्यारा बताया। X पर की गई एक पोस्ट में अली ने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का नाम भी लिया और उन्हें दूसरा हत्यारा बताया।

उधर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान में प्रदर्शन कर रह लोगों को सरकारी इमारतों पर कब्जा करने की सलाह दी है। उन्होंने मंगलवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि ईरान के देशभक्त प्रदर्शन करते रहें और अपनी संस्थाओं को अपने कब्जे में लें।

ट्रम्प ने लोगों से प्रदर्शन जारी रखने अपील की और कहा कि मदद रास्ते में हैं। जो लोग प्रदर्शनकारियों की हत्या और उन पर अत्याचार कर रहे हैं, उनके नाम नोट कर लो। उन्हें इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

ट्रम्प ने यह भी कहा कि उन्होंने ईरान के अधिकारियों के साथ होने वाली सभी बैठकों को रद्द कर दिया है। जब तक प्रदर्शनकारियों की हत्याएं बंद नहीं होतीं, तब तक कोई बातचीत नहीं होगी।

इटली के रोम में ईरान के देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों के समर्थन में उतरी एक महिला।

प्रदर्शनकारियों का फ्यूनरल आज

ईरान की तस्नीम न्यूज एजेंसी के मुताबिक बुधवार को विरोध प्रदर्शनों में मारे गए लोगों और सुरक्षाकर्मियों का अंतिम संस्कार तेहरान यूनिवर्सिटी में किया जाएगा। रॉयटर्स न्यूज एजेंसी के मुताबिक मंगलवार तक ईरान में खूनी विरोध प्रदर्शनों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,000 हो गई है।

इरफान सुलतान को सरेआम फांसी देगा ईरान

26 साल के इरफान सुलतानी को सुरक्षा एजेंटों ने प्रदर्शन में शामिल होने पर तेहरान के उत्तर-पश्चिम में स्थित शहर कराज से गिरफ्तार किया है। ईरान सराकर ने घोषणा की थी कि विरोध प्रदर्शनों में गिरफ्तार किए गए किसी भी व्यक्ति को फांसी दी जाएगी।

इरफान को आज फांसी दी जानी है। उसकी सजा मोहरेबेह (भगवान के खिलाफ युद्ध छेड़ना) है। कोई ट्रायल नहीं, कोई वकील नहीं, परिवार को सिर्फ 10 मिनट की आखिरी मुलाकात मिलेगी।

डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि अगर ईरान में अधिकारी सरकार के खिलाफ पॉपुलर विद्रोह पर कार्रवाई में लोगों को फांसी देना शुरू करते हैं, तो अमेरिका कड़ा जवाब देगा।

AFP की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने CBS न्यूज़ को एक इंटरव्यू में कहा, “अगर वे ऐसा करते हैं तो हम बहुत कड़ी कार्रवाई करेंगे।”

ट्रंप ने कहा- जब वे हजारों लोगों को मार रहे हैं तब आप आप मुझे फांसी के बारे में बता रहे हैं। हम देखेंगे कि यह उनके लिए कैसा रहता है।

क्राउन प्रिंस रेजा पहलवी से सीक्रेट मुलाकात

अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट एक्सियोस के मुताबिक ट्रम्प के विशेष प्रतिनिधि स्टीव विटकॉफ ने पिछले हफ्ते ईरान के निर्वासित क्राउन प्रिंस रेजा पहलवी से सीक्रेट मुलाकात की। यह बैठक चुपचाप हुई और इसके बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।

रेजा पहलवी ईरान के आखिरी शाह मोहम्मद रजा पहलवी के बेटे हैं। वह 1978 में अपने पिता के सत्ता से हटने से पहले ही ईरान छोड़ चुके थे। इसके बाद से वह ज्यादातर अमेरिका में ही रह रहे हैं, खास तौर पर लॉस एंजिलिस और वॉशिंगटन डीसी में।

ईरान में इंटरनेट बंद होने से पहले दिए गए अपने संदेशों में रेजा पहलवी ने कहा था कि वह देश में सत्ता परिवर्तन की प्रोसेस का नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने ईरान में जनमत संग्रह कराने और बिना हिंसा के बदलाव की बात भी कही है।

निर्वासित क्राउन प्रिंस का मानना है कि ईरान एक संवैधानिक राजशाही बन सकता है, जहां शासक जनता की तरफ से चुना जाए, न कि सिर्फ वंश के आधार पर। पिछले साल जून में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने लिखा था कि शांति का एक ही रास्ता एक धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक ईरान है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!