For the first time, the House and elections may be held simultaneously. | पहली बार सदन व चुनाव साथ-साथ हो सकते हैं: प्रदेश में पंचायतों के चुनाव मार्च में व नगरीय निकायों के अप्रैल में होंगे – Jaipur News

For the first time, the House and elections may be held simultaneously. | पहली बार सदन व चुनाव साथ-साथ हो सकते हैं: प्रदेश में पंचायतों के चुनाव मार्च में व नगरीय निकायों के अप्रैल में होंगे – Jaipur News



राजस्थान में नए समीकरणों को देखते हुए 12 जिला परिषदों को छोड़कर सभी पंचायतों के चुनाव मार्च में होंगे। पुरानी 11283 पंचायतों का कार्यकाल समाप्त हो चुका है और प्रशासक नियुक्त हैं। दूसरी तरफ, 113 पालिकाओं और निगमों में चुनाव पर हाईकोर्ट का स्टे है। इनक

.

राज्य निर्वाचन आयोग की तैयारी पूरी है। इसमें ओबीसी आयोग की रिपोर्ट महत्वपूर्ण है। आयोग की रिपोर्ट दिसंबर तक आनी थी, जिसे अब 31 जनवरी से पहले देने को कहा है। इस बीच, सरकार ने ओबीसी आयोग का कार्यकाल दूसरी बार बढ़ा दिया है। राजस्थान में संभवतया पहली बार ऐसा होगा जब 2026 में पंचायत चुनाव और विधानसभा सत्र, संसद सत्र साथ-साथ चलेंगे। 28 जनवरी से बजट सत्र होगा जो संभवतया मार्च तक चल सकता है। संसद सत्र भी इसी दौरान चलेगा जिसका 2 अप्रैल तक के लिए कार्यवाही तय हो चुकी है।

सीधी बात- राजेश्वरसिंह, राज्य निर्वाचन आयुक्त

संसद और विधानसभा सत्र के साथ क्या चुनाव संभव है? संसद और विधानसभा सत्र तो चुनाव के समय चलेंगे, यह सही है, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनाव 15 अप्रैल तक कराने को कहा है।

ओबीसी आयोग की रिपोर्ट नहीं आई है, क्या 15 अप्रैल से पहले चुनाव संभव है? ओबीसी आयोग की रिपोर्ट तो आनी चाहिए। पहले दिसंबर में रिपोर्ट देना तय था। अब तो 31 जनवरी तक आने वाली है।

क्या सभी पंचायतों के एक साथ चुनाव करा पाएंगे? नहीं, जिनका संभव है उनका एक साथ करा देंगे।

कितनी जिला परिषदों का कार्यकाल पूरा नहीं हुआ है? 12 जिला परिषदों का कार्यकाल पूरा नहीं हुआ है, उनको छोड़कर बाकी जिलों के करवा सकते हैं।

क्या निकायों के चुनाव भी एक साथ नहीं होंगे? 113 नगरीय निकायों के बिना क्षेत्र परिवर्तन और बिना जनसंख्या परिवर्तन के वार्ड बढ़ाए गए हैं, उन 113 में हाईकोर्ट ने स्टे लगा रखा है। उसके खिलाफ सरकार एसएलपी में गई है। स्टे वैकेट हुआ तो ही चुनाव हो पाएंगे। अन्यथा साथ-साथ नहीं होंगे। जिनका संभव है उनका चुनाव करा देंगे।

ओवरआल पंचायत और निकाय की क्या तैयारी है? हम पंचायत चुनाव मार्च में और बिना स्टे वाले निकायों के चुनाव अप्रैल में कराने की पूरी तैयारी में हैं।

राजस्थान में कुल निकाय…309 113 निकायों में स्टे है। 196 में चुनाव करा सकते हैं।

कुल ग्राम पंचायतें- 14699 11283 का कार्यकाल पूरा हो चुका है 12 जिला परिषदों का कार्यकाल बाकी 3416 नई ग्राम पंचायत बनाई गई हैं



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!