Nalanda news Father circulating obscene photos and videos girlfriend orchestrated murder of her lover 8 year old son | पिता के अवैध संबंध में बेटे की हत्या: नालंदा में प्रेमिका ने 10 दिन पहले दी थी धमकी, प्रेमी अश्लील फोटो-वीडियो कर रहा था वायरल – Nalanda News

Nalanda news Father circulating obscene photos and videos girlfriend orchestrated murder of her lover 8 year old son | पिता के अवैध संबंध में बेटे की हत्या: नालंदा में प्रेमिका ने 10 दिन पहले दी थी धमकी, प्रेमी अश्लील फोटो-वीडियो कर रहा था वायरल – Nalanda News


नालंदा के रहने वाले एक शादीशुदा शख्स को सोशल मीडिया के जरिए एक लड़की से प्यार हो गया। अफेयर के दौरान एक साल तक लड़की ने प्रेमी से पैसे एठे। इसके बाद फोरलेन के पास एक कट्ठा जमीन की डिमांड की। इससे गुस्साए प्रेमी ने लड़की के अश्लील फोटो और वीडियो को वायर

.

लड़की को इसकी सूचना मिली तो 10 दिन पहले वो प्रेमी के घर पहुंची और दो घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा की। इस दौरान लड़की ने प्रेमी के बेटे की हत्या की धमकी दी थी।

मंगलवार को धमकी के 10वें दिन प्रेमी के 8 साल के बच्चे की लाश बरामद की गई। मृतक बच्चे के परिजन का आरोप है कि वारदात को लड़की ने ही अंजाम दिया है। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लड़की की तलाश में जुट गई है।

मृतक बच्चे के पिता की प्रेम कहानी कब शुरू हुई, लड़की से उसकी मुलाकात कब और कैसे हुई, दोनों के बीच अफेयर का मामला बच्चे की हत्या तक कैसे पहुंचा, मृतक बच्चे के परिजन का क्या कहना है? पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

पहले बच्चे की हत्या से जुड़ी 3 तस्वीरें देखिए

8 साल के बच्चे की लाश मंगलवार सुबह उसके घर से 400 मीटर दूर बरामद की गई।

घर वालों का आरोप है कि, अंकित के पिता की प्रेमिका ने मर्डर किया है।

घटना चंडी थाना क्षेत्र के दररिया बिगहा गांव स्थित कल्याणपुर खजाना खंधा की है।

घर से 400 मीटर दूर मिला शव

घटना नालंदा के चंडी थाना क्षेत्र के दररिया विगहा गांव की है। मृतक की पहचान अंकित कुमार के रूप में हुई, जो 35 साल के निरंजन कुमार का बेटा था। अंकित कुमार का शव उसके घर से 400 मीटर दूर खेत से बरामद किया गया। अंकित के गले में रस्सी बंधा हुआ था। बच्चे की लाश को पोस्टमॉर्टम के बाद निरंजन के परिजन को सौंप दिया गया है।

अब अंकित कुमार के पिता की प्रेम कहानी जानिए

अंकित के पिता निरंजन कुमार की शादी करीब 10 साल पहले हुई थी। शादी के 2 साल बाद बेटे का जन्म हुआ। निरंजन शादी से पहले नालंदा में प्राइवेट जॉब करता था, लेकिन बेटे के जन्म होने के बाद निरंजन पटना आ गया और ऑटो चलाने लगा। निरंजन पटना में किराए के मकान में अकेले रहता था। दो-तीन महीने में निरंजन नालंदा अपने घर पत्नी और बेटे से मुलाकात करने जाता रहता था।

पटना में रहने के दौरान निरंजन की दोस्ती करीब एक लड़की से हुई। दोनों की सोशल मीडिया पर बातचीत होती रही, लेकिन कुछ ही दिनों के बाद दोनों ने एक-दूसरे का नंबर ले लिया। फिर दोनों के बीच फोन पर बातचीत होने लगी। दोनों की मुलाकात भी हुई और पहली ही मुलाकात में दोनों ने प्यार का इजहार कर दिया।

निरंजन ने लड़की को बताया था कि हम शादीशुदा है और मेरा एक बेटा भी है। इसके बावजूद लड़की ने कहा कि मुझे कोई दिक्कत नहीं है। फिर लड़की निरंजन के किराए के मकान में आने जाने लगी।

बच्चे की हत्या के बाद गुस्साए लोगों ने एसएच-78 को जाम कर दिया।

प्रेमिका पर खुलकर पैसे खर्च करने लगा था निरंजन

निरंजन के छोटे भाई मनीष ने बताया कि, मेरे भतीजे की हत्या का कारण भइया का अफेयर है। भइया किसी लड़की से मोबाइल पर बातचीत करते थे। लड़की ने पहले भइया से खूब पैसे लिए, फिर भइया को ब्लैकमेल करने लगी। लड़की एक कट्ठा जमीन अपने नाम करने को बोल रही थी। भइया इनकार कर रहे थे।

भइया ने साफ तौर पर लड़की को बोल दिया था कि तुम्हें जो करना है, कर सकती हो, तुम जो चाह रही हो, वो मैं किसी कीमत पर नहीं करुंगा।

मनीष ने आगे बताया कि, भइया परेशान हो रहे थे तो इसकी जानकारी मुझे दी थी। मैंने दो दिन पहले लड़की से फोन पर बात की थी, मैंने भी लड़की की डिमांड को पूरा करने से इनकार कर दिया था। लड़की पटना जिले के बाढ़ के मंगलचक की रहने वाली है।

पुलिस ने भरोसा दिलाया कि जल्द अपराधियों को अरेस्ट कर लिया जाएगा। इसके बाद लोग ने प्रदर्शन बंद किया।

‘सोमवार शाम को खेलने निकला था, सुबह भतीजे की लाश मिली’

मनीष ने बताया कि, मेरी भाभी सोमवार शाम को बाजार गई थी। भतीजे अंकित ने मम्मी से कुछ मंगवाया था। जब भाभी बाजार से लौटी तो अंकित ने अपनी मां से जो चीज मंगवाई थी, वो मांगने लगा। मां ने कहा कि बेटा पैसे नहीं बचे, कल ला दूंगी। मां के इतना कहने के बाद अंकित बाहर खेलने निकल गया था। यह मामला शाम करीब 4:30 बजे का है।

अंकित देर शाम तक घर नहीं लौटा तो हम लोगों ने खोजबीन शुरू की। देर रात करीब 8 बजे तक कुछ जानकारी नहीं मिली तो थाना गए और गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस और हम लोगों ने देर रात तक खोजबीन किए, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।

सुबह किसी ने सूचना दी कि तुम्हारे भतीजे की झाड़ियों में लाश पड़ी है। हम लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि अंकित के गले में फंदा है, उसकी मौत हो चुकी थी।

10 दिन पहले निरंजन की प्रेमिका पहुंची थी घर, हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ था

जानकारी के मुताबिक, करीब 10 दिन पहले निरंजन के घर में उसकी प्रेमिका कुछ लोगों के साथ पहुंची थी। लड़की के पहुंचने के बाद निरंजन के घर के बाहर करीब 2 घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चला था। निरंजन की पत्नी और उसकी प्रेमिका के बीच पैसे को लेकर झगड़ा हुआ। इस दौरान निरंजन की पत्नी लड़की पर रुपए ऐंठने का आरोप लगा रही थी, जबकि निरंजन की प्रेमिका का कहना था कि तुम्हारा पति मेरी अश्लील फोटो और वीडियो को वायरल कर रहा है। काफी देर तक चले हंगामे के बाद निरंजन की प्रेमिका ने अंकित की हत्या की धमकी देकर चली गई थी, लेकिन निरंजन और उसकी पत्नी ने धमकी को सीरियसली नहीं लिया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!