गुना में क्लीन बोल्ड हुए PCC अध्यक्ष जीतू पटवारी:जयवर्धन से बोले- हार के बाद ही जीत है; इस बार सरकार नहीं बन पाई, अगली बार बनेगी

गुना में क्लीन बोल्ड हुए PCC अध्यक्ष जीतू पटवारी:जयवर्धन से बोले- हार के बाद ही जीत है; इस बार सरकार नहीं बन पाई, अगली बार बनेगी




प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी बुधवार को गुना पहुंचे। वे यहां दीतलवाडा स्पोर्ट्स फेस्टिवल के समापन समारोह में शामिल हुए। उनके साथ राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह भी मौजूद रहे। यहां उन्होंने कहा कि जिंदगी की यही रीत है, हार के बाद ही जीत है। जयवर्धन सिंह से कहा कि इस बार आपकी सरकार नहीं बन पाई, अगली बार बन जाएगी। PCC चीफ जीतू पटवारी बुधवार दोपहर गुना जिले के रानी खेजरा गांव पहुंचे। यहां उन्होंने संगठनात्मक बैठक में हिस्सा लिया। इसके बाद वे दीतलवाडा पहुंचे। यहां आज क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया। सबसे पहले उन्होंने मौजूद दर्शकों से मुलाकात कर उनका अभिवादन किया। इसके बाद दोनों टीमों से मुलाकात की। क्लीन बोल्ड हुए पटवारी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद जीतू पटवारी और जयवर्धन सिंह ने बल्ले से हाथ आजमाया। जीतू पटवारी ने कहा कि दोनों टीम के बेस्ट बोलर भेजिए। इसके बाद दोनों ने कुछ बॉल खेली। एक बोलर की बॉल पर जीतू पटवारी क्लीन बोल्ड हो गए। इसके बाद मंच पर उनका स्वागत किया गया। आयोजकों ने उन्हें साफा बांधकर उनका स्वागत किया। उन्होंने कुछ देर फाइनल मैच भी देखा। संक्रांति की बधाई दी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सभी उपस्थित लोगों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी के जीवन में सुख, शांति और खुशहाली हो। उन्होंने कहा कि ये ऐतिहासिक आयोजन है। मुझे नहीं पता था कि ये इतने बड़े जनसमुदाय के साथ इतनी बड़ी सुविधाओं के साथ हुए इस आयोजन में आप मुझे लेकर आए हैं। यहां आकर मैं अपने आप को गौरवान्वित समझता हूं। कहा – अगली बार सरकार बन जाएगी पटवारी ने कहा कि जिंदगी की यही रीत है, हार के बाद ही जीत है। अगर कोई जीत गया, तो मैं समझता हूं तो भी वो पुरस्कार का पात्र है। जीत के बाद ही हार मिलती हैं। जैसे जेव्ही भैया (जयवर्धन सिंह) इस बार आपकी सरकार नहीं बनी, पिछली बार बन गई थी, आप मंत्री बन गए थे, अगली बार फिर बन जाओगे। हार के बाद ही जीत है। ये खेल का उत्सव है और हमें ये पता होना चाहिए कि आज मध्यप्रदेश हम सब का है। आज प्रदेश में जो सबसे बड़ी जरूरत है हमारे बच्चों को काम देने की। किसानों को हर तरह का सहयोग देने की। विपक्ष के तौर पर उसकी लड़ाई लड़ने की हमारी जिम्मेवारी है। विपक्ष के तौर पर भी और मध्यप्रदेश का निवासी होने के नाते भी कि हम वो बात पूरी ताकत से सरकार तक पहुंचाएं। सरकार भी हमारी ही है। मुख्यमंत्री भी हमारे ही हैं। हम विपक्ष में हैं, इसलिए आप युवा साथी, आपके परिवार की, आपके जीवन की, आपके आने वाले भविष्य की लड़ाई लड़ें। इन्हीं शुभकामनाओं के साथ आप सभी को एक बार फिर आयोजन की बहुत बहुत बधाई। बोले – इससे बड़ी दुर्गति नहीं हो सकती पटवारी ने इंदौर में जहरीले पानी से हुई मौतों के सवाल पर कहा कि लगातार जहर देकर मारना भारतीय जनता पार्टी के नए भारत का तरीका हो गया है। पानी में जहर मिलना, इससे बड़ी दुर्गति देश की नहीं हो सकती। ऐसे में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री को एहसास होना चाहिए और गंभीरता से काम करना चाहिए। राहुल गांधी 17 जनवरी को पीड़ित परिवारों से मिलने इंदौर पहुंच रहे हैं। ऐसे में सरकार से आग्रह करते हैं कि गंभीरता से ऐसा निर्णय लें कि जिसकी जिम्मेवारी है उसे काम करना पड़ेगा, नहीं तो पद से हटना पड़ेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!