ओडिशा बॉर्डर पर दिखा 20 जानें लेने वाला दंतैल हाथी:5 दिनों से शांत घूम रहा, झारखंड की ओर मूव करने की संभावना; एक्सपर्ट टीम तैयार‎

ओडिशा बॉर्डर पर दिखा 20 जानें लेने वाला दंतैल हाथी:5 दिनों से शांत घूम रहा, झारखंड की ओर मूव करने की संभावना; एक्सपर्ट टीम तैयार‎




9 दिनों में 20 की जान लेने वाला दंतैल ‎हाथी अब ओडिशा में ट्रैक हुआ है। यह‎ दंतैल हाथी 9 जनवरी को झारखंड के‎ मझगांव प्रखंड के खड़पोस पंचायत‎ बेनीसागर में तीन की जान लेने के बाद ‎ट्रैक आउट हो गया था। अब पांचवें दिन ओडिशा के मयूरभंज जिले के रंरूआ‎ डिवीजन के बांकिया गांव में दिखा है।‎ वहां से केशरीकुंड एरिया में लोकेट हुआ ‎है।‎ हालांकि अब यह हाथी शांत दिख रहा ‎है। यह एरिया झारखंड बॉर्डर से 20-25‎ किमी के दायरे में है। ऐसे में दोनों राज्यों ‎की वन विभाग की टीम व एक्सपर्ट‎ को-ऑर्डिनेट कर ऑपरेशन चला रहे हैं। एक्सपर्ट अब मझगांव से जगन्नाथपुर ‎प्रखंड जैंतगढ़ इलाके में कैंप कर रहे हैं ड्रोन व अन्य माध्यम से निगरानी रखे‎ हुए हैं। झारखंड के बॉर्डर पर कैंप कर ‎रहे असम, गुजरात व वन विभाग के‎ एक्सपर्ट अब मझगांव से जगन्नाथपुर ‎प्रखंड जैंतगढ़ इलाके में कैंप कर रहे हैं। ‎उनका मामना है कि दंतैल हाथी का‎ मूवमेंट झारखंड की ओर है। वन विभाग‎ बॉर्डर इलाके में पेट्रोलिंग कर रहा है। वन‎ विभाग 9 जनवरी से ही ट्रैंकुलाइज करने‎के लिए हाथी को खोज रहा है। 9 ‎जनवरी तक हाथी ने 20 की जान ले ली‎ थी। उसके बाद वन विभाग झारखंड ‎सरकार ने ट्रैंकुलाइज एक्सपर्ट ओडिशा व ‎गुजरात से मंगाया है।‎ हाथी ओडिशा में ट्रैक हुआ ‎है, बॉर्डर पर नजर‎
पिछले आठ दिनों से चल रहे ऑपरेशन दंतैल के ऑपरेशन हेड महाराष्ट्र कैडर के‎ ट्रेनी आईएफएस प्रशांत विभास्कर लीड‎कर रहे हैं। वे लगातार कई दिनों से हाथी‎ की गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। उन्होंने बताया कि दंतैल हाथी के ‎ओडिशा में होने की सूचना है। हमारी ‎ओडिशा के वन विभाग की टीम से भी ‎लगातार बातचीत हो रही है। आपसी ‎समन्वय स्थापित किए हुए हैं। दंतैल हाथी ‎का सटीक लोकेशन अब तक पता नहीं‎ चल पाया है। वह लगातार मूवमेंट कर रहा ‎है। झारखंड की ओर आएगा या नहीं के‎ सवाल पर कहा – यह कहा नहीं जा ‎सकता है, लेकिन दंतैल हाथी की स्थिति‎ को देखते हुए झारखंड बॉर्डर पर आने की‎ संभावना है। हाथी बार-बार लोकेशन चेंज ‎कर रहा है, जिसके मद्देनजर हम लोगों ने ‎सारे जगह रेस्क्यू टीम को तैनात कर उसे‎ ट्रैंकुलाइजर करने के लिए तैयार किया‎ हुआ है। ओड़िशा और झारखंड की टीम‎ भी इस पर लगी हुई है। दोनों टीम‎ को-ऑर्डिनेशन बना कर काम कर रही है। ‎ग्रामीणों को भी सतर्क किया गया है।‎



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!