Rajasthan Govt Jobs: 10,644 Vacancies Announced

Rajasthan Govt Jobs: 10,644 Vacancies Announced


21 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

आज की सरकारी नौकरी में जानकारी राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) में 10,644 पदों पर भर्ती की। बिहार सेकेंड इंटर लेवल भर्ती के लिए आवेदन की तारीख 31 जनवरी तक बढ़ने की। साथ ही यूको बैंक में 173 वैकेंसी और बीएसएफ में 549 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन के आखिरी दिन की।

आज की 4 जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए….

1. राजस्थान में 10,644 पदों पर निकली भर्ती

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड यानी RSSB ने एलडीसी ग्रेड-II और जूनियर असिस्टेंट पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार RSSB की ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना जरूरी होगा।

वैकेंसी डिटेल्स :

पद का नाम पदों की संख्या
नॉन शेड्यूल्ड एरिया 9,642
शेड्यूल्ड एरिया 1,002
कुल पदों की संख्या 10,644

इन विभागों में होगी भर्ती :

  • राजस्थान लोक सेवा आयोग
  • प्रशासनिक सुधार विभाग
  • कृषि विपणन निदेशालय
  • राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्ड
  • राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
  • माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • CET पास
  • 12वीं पास
  • कंप्यूटर कोर्स किया होना चाहिए।
  • राजस्थानी संस्कृति का सामान्य ज्ञान।
  • हिंदी का वर्किंग नॉलेज।

एज लिमिट :

  • न्यूनतम : 18 साल
  • अधिकतम : 40 साल
  • राजस्थान के आरक्षित वर्गों और महिलाओं को सरकारी नियमों के अनुसार 5 से 10 साल की छूट मिलेगी।

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • लिखित परीक्षा
  • टाइपिंग टेस्ट

सैलरी :

पे मैट्रिक्स लेवल-5 के अनुसार

फीस :

  • जनरल, क्रीमीलेयर ओबीसी : 600 रुपए
  • नॉन क्रीमीलेयर ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी : 400 रुपए

एग्जाम पैटर्न :

फेज

एग्जाम पैटर्न

रिटन एग्जाम

पेपर 1:

  • सामान्य ज्ञान, दैनिक विज्ञान और गणित (3 घंटे, 100 अंक, 150 प्रश्न)

पेपर 2:

  • सामान्य हिन्दी और अंग्रेजी (3 घंटे, 100 अंक, 150 प्रश्न)

न्यूनतम अंक : 40%

  • नेगेटिव मार्किंग : 1/3 अंक
टाइपिंग/स्किल टेस्ट

हिन्दी और अंग्रेजी में कंप्यूटर पर टाइपिंग और एफिशिएंसी टेस्ट होगा।

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • सबसे पहले OTR करके लॉगिन डिटेल्स को प्राप्त करें।
  • न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरी करें।
  • सभी डॉक्यूमेंट्स स्कैन करके अपलोड करें।
  • फीस का भुगतान करें।
  • फॉर्म सब्मिट कर दें।
  • इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।

2. बिहार सेकेंड इंटर लेवल भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी

बिहार स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (BSSC) की ओर से सेकेंड इंटर लेवल संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (BSSC 2nd Inter Level recruitment 2025) के लिए आवेदन की आखिरी तारीख करीब है। इस भर्ती के जरिए 24,492 खाली पदों पर पोस्टिंग की जाएगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट onlinebssc.com पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • 12वीं पास
  • बिहार राज्य से बाहर के अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं।

एज लिमिट :

  • अनारक्षित पुरुष : 18 – 37 साल
  • अनारक्षित महिला : 18 – 40 साल
  • रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी।

फीस :

  • जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, अन्य राज्य के उम्मीदवार : 100 रुपए
  • एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/महिला : 100 रुपए

सैलरी :

  • जारी नहीं

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • प्रीलिम्स एग्जाम
  • मेन्स एग्जाम
  • स्किल टेस्ट

एग्जाम पैटर्न :

  • प्रीलिम्स परीक्षा में 150 प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • सभी प्रश्न ऑब्जेक्टिव टाइप होंगे।
  • ये प्रश्न सामान्य अध्ययन, विज्ञान, गणित और मानसिक क्षमता से संबंधित होंगे।
  • परीक्षा की अवधि 2 घंटे 15 मिनट होगी।
  • परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी। इसके तहत हर गलत उत्तर पर 1 अंक काटा जाएगा।

कैटेगरी वाइज क्वालिफाइंग मार्क्स :

  • सामान्य : 40%
  • पिछड़ा वर्ग : 36.5%
  • अत्यंत पिछड़ा वर्ग : 34%
  • अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) : 32%

ऐसे करें आवेदन :

  • बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) की ऑफिशियल वेबसाइट onlinebssc.com पर जाएं।
  • ‘इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा- 2025 के लिए आवेदन पत्र प्रक्रिया लिंक’ लिंक पर क्लिक करें।
  • नए पंजीकरण पर क्लिक करें।
  • जरूरी डिटेल्स दर्ज करके रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें।
  • लॉग इन करके डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • फीस जमा करें।
  • फॉर्म सब्मिट कर दें।
  • इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।

आवेदन की तारीख बढ़ने का नया नोटिफिकेशन

पदों की संख्या बढ़ने का नया नोटिफिकेशन

ऑनलाइन आवेदन लिंक

3. यूको बैंक में 173 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

यूको बैंक ने जनरलिस्ट और स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स की भर्ती निकाली है। उम्मीदवारों को ऑफलाइन आवेदन करना होगा। फीस भुगतान 13 जनवरी से 2 फरवरी तक किया जा सकेगा।

वैकेंसी डिटेल्स :

पद का नाम पदों की संख्या
ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर 30
ट्रेजरी ऑफिसर 10
चार्टर्ड अकाउंटेंट (JMGS-I) 50
चार्टर्ड अकाउंटेंट (MMGS-II) 25
नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेटर 05
डाटाबेस एडमिनिस्ट्रेटर 03
सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर 03
सॉफ्टवेयर डेवलपर 15
म्यूरेक्स डेवलपर 05
फिनाकल डेवलपर 05
क्लाउड इंजीनियर 03
AI/ML इंजीनियर 02
डाटा एनालिस्ट (JMGS-I) 02
डाटा साइंटिस्ट 02
साइबर सिक्योरिटी ऑफिसर 02
डेटा प्राइवेसी कंप्लायंस ऑफिसर 02
डाटा एनालिस्ट (MMGS-II) 02
डाटा साइंटिस्ट 03
डाटा इंजीनियर 02
कुल पदों की संख्या 173

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर (JMGS-I)

  • ग्रेजुएशन के साथ एमबीए/पीजीडीएम (फाइनेंस/इंटरनेशनल बिजनेस/ट्रेड फाइनेंस)
  • न्यूनतम 1 साल का अनुभव।

ट्रेजरी ऑफिसर (MMGS-II)

  • ग्रेजुएशन + एमबीए/पीजीडीएम।
  • कम से कम 3 साल का ट्रेजरी या बैंकिंग अनुभव।

चार्टर्ड अकाउंटेंट

  • आईसीएआई (ICAI) से सीए पास।
  • JMGS-I के लिए 1 साल और MMGS-II के लिए 3 साल का अनुभव।

आईटी और टेक्निकल पद (JMGS-I)

  • बीटेक/बीई/एमसीए/एमएससी (आईटी या कंप्यूटर साइंस)।
  • संबंधित क्षेत्र में कम से कम 1 साल का अनुभव।
  • डेटा से जुड़े पद (MMGS-II)
  • डेटा साइंस/आईटी/स्टैटिस्टिक्स में डिग्री और कम से कम 3 साल का अनुभव जरूरी।

एज लिमिट :

  • पद के अनुसार 20 – 35 साल
  • एससी, एसटी : 5 साल की छूट
  • ओबीसी : 3 साल की छूट
  • दिव्यांग : 10 साल की छूट

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • लिखित परीक्षा
  • स्क्रीनिंग टेस्ट
  • ग्रुप डिस्कशन
  • इंटरव्यू

फीस :

  • एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी : 175 रुपए
  • अन्य : 800 रुपए

ग्रेड वाइज सैलरी :

  • JMGS-I : 48480-85920 रुपए प्रतिमाह
  • MMGS-II : 64820 – 93960 रुपए प्रतिमाह

जरूरी डॉक्यूमेंट्स :

  • ग्रेजुएशन की मार्कशीट और डिग्री
  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो (2-3 कॉपी)
  • जन्म तिथि प्रमाण (10वीं सर्टिफिकेट)
  • अगर SC/ST/OBC/PwD हो, तो कैटेगरी सर्टिफिकेट

ऐसे करें ऑफलाइन आवेदन :

  • नोटिफिकेशन में Application Form-Annexure से एप्लिकेशन फॉर्म डाउनलोड करें।
  • मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें।

जरूरी डॉक्यूमेंट्स को सेल्फ वेरिफाइड करके इस पते पर भेज दें :

श्री केदार पी. संत सचिव (कार्मिक विभाग)

इंश्योरेंस इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, जी ब्लॉक

सी-46, बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स, मुंबई-400051

इस फॉर्म को लास्ट डेट 31 जनवरी शाम 6 बजे से पहले recruitment@iii.org.in पर ईमेल भी करना होगा।

ऑनलाइन आवेदन लिंक

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

4. BSF में 549 पदों पर भर्ती के आवेदन की लास्ट डेट 15 जनवरी

बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) की ओर से स्पोर्ट्स कोटा के तहत कॉन्स्टेबल (जीडी) के पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख कल यानी 15 जनवरी 2025 तय की गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

BSF कॉन्स्टेबल GD स्पोर्ट्स कोटा भर्ती के अंतर्गत 30 से अधिक खेलों को शामिल किया गया है। इनमें एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, कुश्ती, हॉकी, फुटबॉल, कबड्डी, वॉलीबॉल, शूटिंग, तैराकी, योग समेत कई अन्य खेल शामिल हैं।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • 10वीं पास
  • उम्मीदवारों ने इंटरनेशनल चैंपियनशिप में हिस्सा लिया हो।

शारीरिक योग्यता :

  • पुरुष : न्यूनतम लंबाई 170 सेमी
  • सीना बिना फुलाए न्यूनतम 80 सेमी और फुलाकर 85 सेमी होना चाहिए।
  • महिला : अधिकतम लंबाई 157 सेमी

एज लिमिट :

  • न्यूनतम : 18 साल
  • अधिकतम : 23 साल
  • आयु की गणना 1 अगस्त, 2025 को ध्यान में रखकर की जाएगी।
  • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

सैलरी :

  • 21,700 – 69,100 रुपए प्रतिमाह
  • केंद्र सरकार द्वारा दिए जाने वाले अलाउंस का लाभ भी मिलेगा।

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करके डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।
  • उसके बाद फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST)
  • डिटेल्ड मेडिकल एग्जामिनेशन (DME) होगा।

ऐसे करें आवेदन :

ऑफिशियल वेबसाइट लिंक

ऑनलाइन आवेदन लिंक

——————————————-

सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें

गुजरात पुलिस में 950 वैकेंसी, अग्निवीरवायु भर्ती 2027 के आवेदन शुरू; बिहार स्वास्थ्य विभाग में 256 पदों पर भर्ती

आज की सरकारी नौकरी में जानकारी गुजरात पुलिस में 950 पदों पर निकली भर्ती, अग्निवीरवायु भर्ती 2027 और बिहार स्वास्थ्य समिति में 256 पदों पर भर्ती की। पूरी खबर यहां पढ़ें

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!