हरदा में जनसमस्याएं जानने के लिए कांग्रेस की बैठक:जिला प्रभारी रचना जैन बोली- हर BLA-2 कार्यकर्ताओं के घर तक जाएंगे

हरदा में जनसमस्याएं जानने के लिए कांग्रेस की बैठक:जिला प्रभारी रचना जैन बोली- हर BLA-2 कार्यकर्ताओं के घर तक जाएंगे




हरदा जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा गुरुवार को ग्राम गडरापुर दमामी में सोनतलाई ब्लॉक की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी की सचिव एवं जिला प्रभारी रचना जैन तथा जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन साईं ने किया। बैठक के दौरान जिला प्रभारी रचना जैन ने ब्लॉक में बीएलए-2 कार्यकर्ताओं के घर जाकर उनसे चर्चा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के निर्देशानुसार पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर आम लोगों की समस्याएं सुनें और उनके हक की लड़ाई मजबूती से लड़ें। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन साईं ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मौजूदा सरकार गरीबों के अधिकार लगातार छीन रही है। उन्होंने बताया कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान हजारों लोगों के नाम सूची से काट दिए गए हैं, जिससे भविष्य में उन्हें मिलने वाली सरकारी सहायता बंद हो सकती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे ऐसे लोगों के नाम दोबारा जुड़वाने के लिए सक्रिय रूप से प्रयास करें। मोहन साईं ने कहा कि यह बैठक विशेष रूप से अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के साथियों के साथ आयोजित की गई है। उन्होंने सरकार पर स्कूल बंद करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे गरीब बच्चों को शिक्षा से वंचित किया जा रहा है, ताकि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक न हो सकें। उन्होंने बताया कि कांग्रेस सरकार ने हर दो किलोमीटर पर स्कूल इसलिए खोले थे, ताकि गरीब बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ मध्याह्न भोजन भी मिल सके। उन्होंने रोजगार गारंटी योजना के कानून में किए गए बदलावों का भी विरोध किया। मोहन साईं ने कहा कि इन परिवर्तनों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर कम करना है, जिससे लोग मजबूरी में पलायन करें और भाजपा के उद्योगपति मित्रों को सस्ते मजदूर उपलब्ध हो सकें। उन्होंने मौजूदा सरकार को पूंजीपतियों की सरकार बताया। बैठक में कांग्रेस पार्टी ने घोषणा की कि आने वाले समय में गांव-गांव जाकर जन जागरण अभियान चलाया जाएगा और आम जनता को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पंवार, ब्लॉक अध्यक्ष सुरेन्द्र बिश्नोई, अनिल बिश्नोई, राकेश बेनीवाल, भजन बेनीवाल, शरद पटेल, ब्रजमोहन सारण, सतीश खोड, हरीशंकर पंवार, बरजोर ठाकुर, राधेश्याम ठाकुर, गोपाल ठाकुर, भूपेंद्र सारण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!