लखनऊ में युवक ने हथोड़े से शिवलिंग तोड़ी:हिन्दू संगठन ने दर्ज कराया मुकदमा, आरोपी को भेजा जेल

लखनऊ में युवक ने हथोड़े से शिवलिंग तोड़ी:हिन्दू संगठन ने दर्ज कराया मुकदमा, आरोपी को भेजा जेल




लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में शिवलिंग तोड़े जाने का मामला सामने आया है। एक युवक ने मंदिर में हथौड़े से शिवलिंग तोड़ दिया। जिससे आक्रोशित लोगों ने ठाकुरगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। हिंदू समाज पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष गौरव गोस्वामी ने बताया बुधवार रात 11 बजे सूचना मिली कि ठाकुरगंज के खुदागंज नगरिया में शिव मंदिर में लगे शिवलिंग को एक युवक ने तोड़ दिया है। सूचना पर पहुंचने पर जानकारी हुई अभिषेक गौतम और पुनी नाम का लड़का शिवलिंग को हथौड़े से तोड़ा है। जिससे मूर्ति पूरी तरह खंडित हो गई। इस घटना से हिंदुओं की भावनाओं का आहत हुआ और लोग आक्रोशित हो गए। इसके बाद गौरव गोस्वामी ठाकुरगंज थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। गुस्साए लोगों ने की नारेबाजी संगठन के लोगों ने नाराजगी जताते हुए नारेबाजी की। संगठन के लोग कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे।मामले में इंस्पेक्टर ठाकुरगंज ओमवीर सिंह का कहना है मुकदमा दर्ज करके आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!