3 लाख रुपये-सोना नहीं देने पर पीटा,बेहोश होने पर जलाया:मधुबनी में दहेज के लिए गर्भवती नवविवाहिता की हत्या, पुलिस ने पति-ससुर को किया अरेस्ट

3 लाख रुपये-सोना नहीं देने पर पीटा,बेहोश होने पर जलाया:मधुबनी में दहेज के लिए गर्भवती नवविवाहिता की हत्या, पुलिस ने पति-ससुर को किया अरेस्ट




मधुबनी के खजौली थाना क्षेत्र में दहेज के लिए एक नवविवाहिता की जलाकर हत्या कर दी गई। यह घटना खजौली थाना क्षेत्र के बेहटा गांव में हुई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी पति और ससुर को अरेस्ट कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मृतका की पहचान 24 वर्षीय रूपा देवी के रूप में हुई है। आरोप है कि उसके पति निलेश यादव, ससुर चंदेश्वर यादव और अन्य ससुराल वालों ने तीन लाख रुपये और सोना नहीं देने पर पहले उसे बेरहमी से पीटा। बेहोश होने के बाद उसे जलाकर मार डाला गया। सूचना पर पहुंचे परिजन, अस्पताल में कराया भर्ती गुरुवार को सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से जली रूपा को स्थानीय अस्पताल ले गए। वहां गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। डीएमसीएच ले जाने के दौरान रास्ते में ही रूपा देवी ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया है। पिता ने पति,ससुर और सास पर लगाया हत्या का आरोप मृतका के पिता, बेलही गांव निवासी रामावतार यादव ने पति निलेश यादव, ससुर चंदेश्वर यादव, सास सुलेखा देवी सहित अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि ससुराल वालों ने पहले उनकी बेटी को पीटा और फिर मिट्टी का तेल डालकर जला दिया। थानाध्यक्ष बोले-पति-ससुर गिरफ्तार, छापेमारी जारी खजौली थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने पुष्टि की है कि मुख्य आरोपी पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपी फरार हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पिता ने बताया कि उनकी बेटी रूपा की शादी एक वर्ष पूर्व बेहटा गांव निवासी निलेश यादव से हुई थी। मृतका के परिजनों ने प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार शादी के छह माह बाद से ही पति और ससुर द्वारा लगातार तीन लाख रुपये नकद और दो भर सोना दहेज के रूप में मांगा जा रहा था। मांग पूरी न होने पर रूपा के साथ मारपीट और प्रताड़ना की जाती थी। मृतका गर्भवती भी थी। शादी के महज एक साल के भीतर हुई इस हत्या से परिजन सदमे में हैं और न्याय की गुहार लगा रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!