Una police action KCCB Bank loan scam | FIR | Kangra

Una police action KCCB Bank loan scam | FIR | Kangra


कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक।

हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक (KCCB) के 12 करोड़ रुपए के होटल लोन घोटाले में ऊना पुलिस ने बैंक के तत्कालीन प्रबंध निदेशक (MD) विनोद कुमार सहित 8 अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज की है। थाना सदर ऊना की विशेष टीम ने शुक्रवार

.

यह कार्रवाई मंडी निवासी होटल कारोबारी युद्ध चंद बैंस की शिकायत पर की गई है। शिकायतकर्ता के अनुसार, वर्ष 2016 में उन्हें 12 करोड़ रुपए का होटल लोन स्वीकृत किया गया, लेकिन बैंक द्वारा समय पर राशि जारी नहीं की गई। इसके चलते उनका करीब 240 करोड़ रुपए का होटल प्रोजेक्ट बीच में ही ठप हो गया, जिससे उन्हें भारी वित्तीय नुकसान उठाना पड़ा।

शिकायतकर्ता युद्ध चंद बैंस ने RTI के माध्यम से खुलासा किया कि लोन फाइल से महत्वपूर्ण नोटिंग पेज 25 और 26 गायब हैं। इन पेजों में संपत्ति का मूल्यांकन और रिजर्व प्राइस दर्ज था। आरोप है कि संपत्ति को कम दामों में हड़पने के उद्देश्य से रिकॉर्ड से छेड़छाड़ की गई।

कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक में आज दिनभर अफरा-तफरी का माहौल रहा।

इन अधिकारियों के खिलाफ हुई FIR

जिन 8 अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, उनमें तत्कालीन MD विनोद कुमार, GM राकेश शर्मा, DGM कुलदीप भारद्वाज, AGM वीनू शर्मा, AGM सतीश कुमारी, AGM सुरजीत राणा, ग्रेड-III अधिकारी दिनेश शर्मा और ग्रेड-IV कर्मचारी बाबू राम शामिल हैं।

मोराटोरियम के बावजूद लोन NPA घोषित करने का आरोप शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि कोरोना काल में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा दी गई मोराटोरियम (किश्तों में भुगतान) छूट के बावजूद वर्ष 2021 में उनके लोन खाते को जानबूझकर गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (NPA) घोषित कर दिया गया। उनका दावा है कि ऐसा बैंक को अनुचित लाभ पहुंचाने के लिए किया गया।

बैंक के पूर्व AGM कुलदीप चंद भारद्वाज प्रेसवार्ता को संबोधित कर प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए।

पूर्व AGM के भी गंभीर आरोप

इस बीच, बैंक के पूर्व AGM कुलदीप चंद भारद्वाज ने भी बैंक प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने राज्यपाल और मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर दावा किया कि 10 करोड़ रुपए की संपत्ति को कागजों में 72 करोड़ रुपए का दिखाया गया था। उन्होंने संबोधित कर प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए।

ऊना पुलिस के अनुसार- मामले की गंभीरता को देखते हुए लोन और रिकवरी से जुड़े रिकॉर्ड जब्त कर लिया हैं। दस्तावेजों का मिलान किया जा रहा है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।

बैंक मुख्यालय में दिनभर अफरा-तफरी

वहीं पुलिस की इस कार्रवाई के बाद KCCB मुख्यालय में दिनभर अफरा-तफरी का माहौल रहा। हालांकि, बैंक प्रबंधन ने अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!