टोहाना में नहर में मिला व्यक्ति का शव:बोरी में बंधा पड़ा था, सीने पर दिल के आकार का टैटू बना, अंग्रेजी में 'K' लिखा

टोहाना में नहर में मिला व्यक्ति का शव:बोरी में बंधा पड़ा था, सीने पर दिल के आकार का टैटू बना, अंग्रेजी में 'K' लिखा




टोहाना में सिद्धमुख नहर से एक व्यक्ति का शव बोरी में बंद मिला है। हिसार रोड पर बिजली घर के पीछे नहर पुल के नीचे से यह शव बरामद हुआ। सूचना मिलने पर शहर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह और सहारा रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची, जिन्होंने शव को नहर से बाहर निकाला। शव को शिनाख्त के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। स्थानीय लोगों ने शव देखकर तुरंत 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद समाजसेवी नवजोत सिंह ढिल्लों की रेस्क्यू टीम को भी जानकारी दी गई। टीम मौके पर पहुंची और बोरी को नहर से बाहर निकाला। बोरी खोलने पर अंदर कंबल में लिपटा एक युवक का शव मिला। छाती पर दिल के आकार का टैटू बना नवजोत ढिल्लों ने शव के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मृतक की उम्र लगभग 25 वर्ष प्रतीत होती है। उसकी छाती पर दिल के आकार का टैटू बना है, जिसके बीच में अंग्रेजी अक्षर ‘K’ लिखा है। युवक ने एक कान में मुरकी (कान की बाली) पहनी हुई थी, गले में काले रंग का धागा और पैर पर भी धागा बंधा हुआ था। शव काफी सड़-गल चुका था, जिससे उसके दोनों हाथ और एक पैर क्षतिग्रस्त अवस्था में मिले। मृतक ने ‘Jordan’ लिखा हुआ जैकेट और काले रंग की पैंट पहन रखी थी। मामले की जांच कर रही पुलिस पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए 72 घंटे तक नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच अधिकारी दिलबाग सिंह ने बताया कि आसपास के थानों में भी सूचना भेज दी गई है। यदि कोई व्यक्ति उपरोक्त विवरण के आधार पर मृतक की पहचान कर सकता है, तो वह सिटी थाना से संपर्क कर सकता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!