कोडरमा में सील मैगजीन से जिलेटिन चोरी:गेट पर लगे दोनों ताले टूटे मिले, 2016 में आपराधिक गतिविधि के कारण की गई थी सील

कोडरमा में सील मैगजीन से जिलेटिन चोरी:गेट पर लगे दोनों ताले टूटे मिले, 2016 में आपराधिक गतिविधि के कारण की गई थी सील




कोडरमा में एक सील किए गए विस्फोटक मैगजीन (विस्फोटकों का भंडार) से लगभग 21 पेटी जिलेटिन पावर जेल की चोरी का मामला सामने आया है। यह घटना एक सप्ताह पहले की बताई जा रही है। चोरी जिले के मरकच्चो थाना क्षेत्र के नावाडीह स्थित बहादुरपुर में हुई है। जानकारी के अनुसार, मैगजीन की ओर घूमने गए एक व्यक्ति ने देखा कि उसका ताला टूटा हुआ है और गेट खुला है। उसने तत्काल इसकी सूचना मरकच्चो पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। चोरी कब हुई, इसकी पुष्टि अभी बाकी है: एसपी एसपी अनुदीप सिंह ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि चोरी कब हुई, इसकी पुष्टि अभी बाकी है। मैगजीन में कितनी विस्फोटक सामग्री रखी थी और कितनी चोरी हुई, यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। विस्फोटक मैगजीन अगस्त 2016 में सील की गई थी यह विस्फोटक मैगजीन अगस्त 2016 में सील की गई थी। यह मैगजीन फुलवरिया निवासी राजू मेहता की बताई जाती है, जिनकी अब मृत्यु हो चुकी है। दरअसल, साल 2016 में गया जिले की बाराचट्टी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक वाहन से 10,350 डेटोनेटर और 6,500 जिलेटिन बरामद किए थे। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ था कि ये विस्फोटक नक्सलियों को सप्लाई किए जाने थे। इस मामले में बाराचट्टी थाने में सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इनमें कोडरमा के प्रदीप कुमार, बालेश्वर साव और वाहन चालक मोहम्मद हनीफ सहित तीन अभियुक्त दोषी पाए गए थे। सुरक्षा की जिम्मेदारी मरकच्चो थाना पुलिस को दी गई थी कई साल की सजा काटने के बाद फिलहाल तीनों जेल से बाहर हैं। उस मामले में ही कार्रवाई करते हुए कोडरमा और गया पुलिस ने संयुक्त रूप से मरकच्चो थाना क्षेत्र स्थित उक्त मैगजीन को सील कर उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी मरकच्चो थाना पुलिस को दी गई थी। विस्फोटक मैगजीन के गेट में दो ताले लगे हुए थे, जिनमें एक ताला को अपराधियों के द्वारा तोड़ा गया, जबकि दूसरे ताले को गैस कटर की मदद से काट कर विस्फोटक की चोरी की गई। यह मैगजीन चारों तरफ से जंगलों से घिरा हुआ है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!