दहेज और धोखा…:फर्जी IT अफसर बनकर की शादी, 20 महीनों तक ड्यूटी का नाटक

दहेज और धोखा…:फर्जी IT अफसर बनकर की शादी, 20 महीनों तक ड्यूटी का नाटक




एक युवक ने दहेज के लालच में लड़की के पिता को बताया कि वह इनकम टैक्स विभाग का बड़ा अफसर है। लड़की वालों ने शादी में 40 लाख खर्च कर विवाह किया। शादी के बाद पति महावीर अवस्थी अक्सर छुट्टी खत्म होने का बहाना बनाकर पत्नी को यह कहता था कि उसे कोलकाता ड्यूटी पर लौटना है। वह फोन पर भी अफसर जैसी बातें करता रहा। 20 महीने बाद पत्नी ने पड़ताल की तो पता चला पति अफसर नहीं, बेरोजगार जालसाज है। उसका इनकम टैक्स विभाग से कोई लेना-देना ही नहीं है। इसके बाद रोशनी और उसके पिता ने महिला थाना पहुुंचकर इसकी शिकायत की। महिला थाना टीआई रश्मि भदौरिया ने बताया कि जांच के बाद पुलिस ने आरोपी पति महावीर अवस्थी, ससुर राधेश्याम अवस्थी, सास सुनीता अवस्थी और देवर विशाल अवस्थी के खिलाफ धोखाधड़ी, दहेज प्रताड़ना और धमकी की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। डीएसपी शिखा सोनी का कहना है आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। गुमराह करने कार्ड पर भी लिखवाया IT अफसर
महलगांव निवासी रोशनी (परिवर्तित नाम) की शादी 21 अप्रैल 2024 में थी। शादी तय होते वक्त महावीर ने खुद को कोलकाता में पदस्थ इनकम टैक्स अफसर बताया। झूठ को सच दिखाने महावीर के पिता राधेश्याम ने कार्ड पर भी बेटे के नाम के साथ आईटी अफसर लिखवाया। पति धौंस देता – अफसर हूं, मांग तो पूरी करनी पड़ेगी
रोशनी की शादी में पिता ने 40 लाख खर्च किए। इसके बाद पति, सास-ससुर और देवर मिलकर रोशनी पर 70 लाख रुपए और कार लाने का दबाव बनाने लगे। जब रोशनी ने विरोध किया तो पति ने धौंस देते हुए कहा- तुम्हारी शादी आईटी अफसर से हुई है, मांग तो पूरी करनी पड़ेगी। पति का फोन बंद रहने लगा तो रिश्तेदारों ने उसकी पोल खोल दी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!