पंजाबी सिंगर मनकीर्त औलख अग्रोहा पहुंचे:फैंस से कहा – शॉर्टकट से मिली प्रसिद्धि लंबे समय तक नहीं टिक पाती, मेहनत करें

पंजाबी सिंगर मनकीर्त औलख अग्रोहा पहुंचे:फैंस से कहा – शॉर्टकट से मिली प्रसिद्धि लंबे समय तक नहीं टिक पाती, मेहनत करें




मशहूर पंजाबी सिंगर मनकीर्त औलख अग्रोहा पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि शॉर्टकट से मिली प्रसिद्धि लंबे समय तक टिक नहीं पाती। यदि कोई व्यक्ति धीरे-धीरे मेहनत और संघर्ष के रास्ते पर आगे बढ़ता है, तो वह अपने क्षेत्र में महारत हासिल करता है। बिना योग्यता के मिली शोहरत को संभालना कठिन होता है। मनकीर्त औलख रविवार को अग्रोहा की विनायक सिटी में अपने प्रशंसकों के बीच यह विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विवादों, मीम्स या किसी अजीब हरकत से मिली इंस्टेंट फेम कुछ समय की होती है, जबकि मेहनत, हुनर और चरित्र से अर्जित पहचान पीढ़ियों तक याद रखी जाती है। शॉर्टकट रास्ते व्यक्ति को धैर्य, अनुशासन और संघर्ष का मूल्य नहीं सिखाते। औलख ने अग्रोहा पहुंचने पर यहां के लोगों के प्रेम और सकारात्मक ऊर्जा की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि अग्रोहा आकर और लोगों का इतना स्नेह देखकर उन्हें बेहद खुशी हुई है। यहां की पॉजिटिव एनर्जी वाकई कमाल की है। गुलदस्ता भेंट कर भव्य स्वागत किया अपनी दमदार आवाज और पर्चे, चूड़े वाली बाह, भाभी, बदनाम जैसे सुपरहिट गानों के लिए प्रसिद्ध तथा पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की आर्थिक सहायता और सैकड़ों ट्रैक्टर दान कर समाजसेवा में सक्रिय मनकीर्त औलख के आगमन पर जिला ब्राह्मण सभा प्रधान रतनलाल शर्मा एवं गणपति प्रॉपर्टीज डेवलपर भूपेंद्र शर्मा ने गुलदस्ता भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया। मनकीर्त औलख के अग्रोहा आगमन की सूचना मिलते ही क्षेत्रों से बड़ी संख्या में प्रशंसक और स्थानीय लोग उन्हें देखने पहुंचे। फैंस ने तालियों और उत्साह के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान मनकीर्त ने बच्चों और प्रशंसकों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष ब्राह्मण सभा हिसार रतनलाल शर्मा उपस्थित रहे। इस अवसर पर विद्यासागर शर्मा, सुरेश शर्मा फौजी, अश्विन जाखड़, सोनू बंसल, मांगेराम बंसल, सतीश शर्मा लांधड़ी, दयानंद शर्मा, गोविंद शर्मा, विशाल शर्मा, प्रदीप शर्मा, मोनू ढिल्लो, हैप्पी बेनीवाल, सुरेश लांधड़ी, कालू भादू, मनदीप किरमारा मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!