पैसे चाहिए थे:पिता ने 200 रुपए के सरिए बेच दिए तो बेटे ने मार-मारकर अधमरा किया, मौत

पैसे चाहिए थे:पिता ने 200 रुपए के सरिए बेच दिए तो बेटे ने मार-मारकर अधमरा किया, मौत




लसूड़िया क्षेत्र में मामूली बात पर बेटे ने पिता की पीटकर हत्या कर दी। पिता ने बेटे से रुपए मांगे तो उसने मना कर दिया था। इसके बाद पिता ने घर के सरिए बेच दिए। यह बात बेटे को पता चली तो उसने पिता को मार-मारकर अधमरा कर दिया। गंभीर हालत में परिवार के लोग उसे अस्पताल ले गए, वहां इलाज के दौरान छह दिन बाद उसके पिता ने दम तोड़ दिया। आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है। टीआई तारेश सोनी के मुताबिक, मृतक का नाम संजय गोलाई (45) निवासी स्कीम-78 है। आरोपी बेटे का नाम राहुल है, दोनों मजदूरी करते हैं। उनके घर में किचन बनाने का काम चल रहा था। 13 जनवरी की शाम संजय ने घर के लोगों से रुपए मांगे। उन्होंने नहीं दिए तो संजय ने 200 रुपए के सरिए बेच दिए। यह पता चलते ही राहुल संजय को मुक्के और लात मारने लगा। उसने पिता के पेट पर इतने वार किए कि वह अधमरा हो गया। परिवार ने बीच बचाव किया, लेकिन राहुल पर तो खून सवार था। उसकी पिटाई से संजय के पेट में गंभीर चोटें लगी थीं। आरोपी राहुल शराब पीने का आदी है। वह नशे में पहले भी घर वालों के साथ मारपीट करता रहा है। 68 हत्याओं में दोस्त या रिश्तेदार आरोपी एक साल में शहर में 68 हत्या के केस दर्ज हुए हैं। इन हत्याओं में 70 प्रतिशत आरोपी परिचित, पड़ोसी, दोस्त और दूर के रिश्तेदार हैं। जबकि 30 प्रतिशत हत्या के केस में सगे रिश्तेदार हैं, जिसमें पिता, पुत्र, भाई और अन्य लोग शामिल रहे। 68 हत्या के केस में करीब 50 मामलों में हत्या चाकू मारने से हुई है। अन्य मामलों में लाठी-डंडों से मारपीट के बाद हत्या की गई। मामूली बातों पर इस तरह की गई हत्या



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!