गुरुग्राम में हादसे में 9वीं के छात्र की मौत:स्कूल की ड्रेस लेने मार्केट जा रहा था, तेज रफ्तार वाहन ने कुचला

गुरुग्राम में हादसे में 9वीं के छात्र की मौत:स्कूल की ड्रेस लेने मार्केट जा रहा था, तेज रफ्तार वाहन ने कुचला




गुरुग्राम में सेक्टर 93 के पास सड़क हादसे में 10वीं के छात्र की मौत हो गई। वह रविवार को स्कूल की ड्रेस लेने के लिए घर से निकला था, लेकिन अचानक से लापता हो गया। सोमवार को परिजन उसे तलाश कर रहे थे तो पता चला कि एक साइकिल सवार बच्चे का एक्सीडेंट हुआ है। जब पुलिस के पास परिजन पहुंचे तो उन्हें बेटे की मौत का पता चला। मृतक 14 वर्षीय मनीष जमालपुर के सरकारी स्कूल की नौवीं कक्षा का छात्र था। पहचान होने के बाद पुलिस द्वारा आज पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। वह चार बहनों का इकलौता भाई था और पढ़ाई में होशियार था। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। चार बहनों का इकलौता भाई पुलिस को दी शिकायत में गांव जीरा दाई जिला सिवान बिहार निवासी सुरेंद्र शाह ने बताया कि वह परिवार के साथ गांव पातली में रेलवे स्टेशन के पास कॉलोनी में रहता है और वेल्डिंग का काम करता है। उसके पास पास 5 बच्चे हैं जिनमें चार लड़की व एक लड़का है। रविवार को साइकिल लेकर निकला था लड़का मनीष 18 जनवरी को दोपहर करीब 1:30 बजे अपनी साइकिल लेकर घर से वजीरपुर के लिए स्कूल की ड्रेस लेने के लिए गया था। जो शाम तक घर नहीं पहुंचा। जिस पर उन्होंने तलाश शुरू की। सोमवार को वह वजीरपुर मोड पर आया तो पता लगा कि उसके लड़के का रविवार को करीब 2:00 बजे एक्सीडेंट हो गया था और एक अज्ञात गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। राहगीर इलाज के लिए सेक्टर 10 नागरिक अस्पताल लेकर गए थे। जहां उसने मॉर्च्युरी में रखी बेटे के शव को पहचान लिया। पुलिस वाहन को तलाश कर रही जांच अधिकारी राजेश ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमॉर्टम के बार शव परिजनों को सौंपा जाएगा। जल्द ही एक्सीडेंट करने वाले वाहन को ट्रेस आउट कर लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!