नितिन नबीन BJP के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं का जश्न:किशनगंज में रंग और गुलाल लगा मिठाइयां बांटी, जमकर हुई आतिशबाजी

नितिन नबीन BJP के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं का जश्न:किशनगंज में रंग और गुलाल लगा मिठाइयां बांटी, जमकर हुई आतिशबाजी




किशनगंज में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने बिहार के युवा नेता नितिन नबीन के निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर जश्न मनाया। यह उत्सव शहर के धर्मगंज मझिया स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित किया गया। इस अवसर पर दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता और नेता जुटे। उन्होंने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर, मिठाइयां बांटकर और आतिशबाजी कर अपनी खुशी जाहिर की। भाजपा का 12वां राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया नितिन नवीन को 20 जनवरी 2026 को भाजपा का 12वां राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया। वह बिहार के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से पांच बार विधायक रह चुके हैं और पूर्व में सड़क निर्माण मंत्री भी रहे हैं। 45 वर्ष की आयु में, वे पार्टी के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह सहित शीर्ष नेताओं की उपस्थिति में दिल्ली भाजपा मुख्यालय में उन्होंने पदभार ग्रहण किया। इससे पहले दिसंबर 2025 में उन्हें कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया था, जिसके बाद अब निर्विरोध चुनाव के माध्यम से उन्हें पूर्णकालिक जिम्मेदारी मिली है। नितिन नबीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने से सभी बेहद उत्साहित किशनगंज में जश्न के दौरान पूर्व विधायक सिकंदर सिंह ने कहा कि नितिन नबीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने से सभी बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने इसे बिहार के लिए गर्व का क्षण बताया, क्योंकि पहली बार कोई बिहारी नेता भाजपा की कमान संभाल रहा है। सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि उनकी युवा ऊर्जा और संगठन क्षमता पार्टी को नई दिशा देगी। बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह हम सभी के लिए गर्व की बात है कि बिहार के एक मेहनती नेता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि नितिन नवीन की नियुक्ति से पार्टी में नई ऊर्जा आएगी और पश्चिम बंगाल, असम सहित अन्य राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में इसका सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने उनकी ग्रासरूट स्तर की समझ और युवा मोर्चा में दिए योगदान को पार्टी की मजबूती का आधार बताया। ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के जोरदार नारे कार्यक्रम में ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के जोरदार नारे गूंजते रहे। इस अवसर पर राजेश गुप्ता, जय किशन प्रसाद, लखवीर कौर, ज्योति कुमार सोनू, संजय पासवान, राकेश गुप्ता, मनीष सिन्हा, हरि किशोर साहू, दुर्गा देवी, सोनी देवी, षष्ठी कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, अरविंद मंडल सहित कई अन्य वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!