लुधियाना नगर निगम की 78 G-8 रसीद बुक गायब:19 बार हो चुकी है शिकायत, नगर निगम कमिश्नर ने 28 कर्मचारियों से की जवाब-तलबी
पंजाब के लुधियाना नगर निगम से G-8 रसीद बुक गायब होने का मामला सुलझने का नाम नहीं ले रहा। नगर निगम की 78 G-8 रसीद बुक्स अफसरों को मिल ही नहीं रही हैं। ये रसीद बुक्स 45 कर्मचारियों को जारी की गई थी जिसमें से 17 कर्मचारियों की मौत हो चुकी है। 14 कर्मचारी रिटायर हो चुके हैं जबकि 14 कर्मचारी ही नगर निगम में कार्यरत हैं। नगर निगम के जो 17 कर्मचारी मर गए थे उन्हें 41 रसीद बुक्स, रिटायर हुए 14 कर्मचारियों को 21 और निगम में कार्यरत 14 कर्मचारियों को 16 रसीद बुक्स जारी की गई थी। नगर निगम कमिश्नर 19 बार शिकायत होने के बावजूद रिटायर व काम कर रहे कर्मचारियों से रसीद बुक रिकवर नहीं कर पाए। जो कर्मचारी मर गए हैं उनसे रसीद बुक हासिल करना तो अब नगर निगम के लिए संभव ही नहीं है। नगर निगम कमिश्नर ने रिटायर व काम कर रहे कुल 28 लोगों को नोटिस जारी किए हैं। हालांकि शिकायतकर्ता ने इस कार्रवाई को सिर्फ आई वॉश बताया है। कुल 449 G-8 रसीद बुक्स थी गायब आरटीआई एक्टिविस्ट रोहित सभरवाल ने बताया कि 29 अप्रैल 2022 को जब उन्होंने पहली बार शिकायत दर्ज की थी तब नगर निगम के पास 449 G-8 रसीद बुक्स जमा नहीं हुई थी। उन्होंने बताया कि 19 बार शिकायत करने के बाद नगर निगम के कर्मचारियों ने अब तक 371 रसीद बुक्स जमा करवा दी लेकिन 78 रसीद बुक्स अब भी गायब हैं। शिकायत करते ही शो कॉज नोटिस हो जाते हैं जारी शिकायतकर्ता का कहना है कि जब भी वो शिकायत करते हैं तो नगर निगम कमिश्नर अफसरों को जवाब देने के लिए शो कॉज नोटिस जारी कर देते हैं लेकिन कार्रवाई कोई नहीं करते हैं। उनका कहना है कि जो कर्मचारी मर गए हैं या रिटायर हो गए उन पर कार्रवाई के लिए निगम को लंबी प्रक्रिया अपनानी पड़ सकती है। लेकिन निगम उनसे भी रसीद बुक रिकवर नहीं कर रहा है जो वर्तमान में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम कमिश्नर को चाहिए कि वो ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करे और जी-8 रसीद बुक्स काे रिकवर करवाए। निगम हर तरह की फीस G-8 रसीद बुक के जरिए लेता है रोहित सभरवाल ने बताया कि नगर निगम शहर में जितनी तरह की फीस या जुर्माना वसूल करता है उनकी रसीद G-8 रसीद बुक से काटी जाती है। जी-8 के रिकार्ड के आधार पर निगम इनकम का टोटल लगाता है। पहले फील्ड में वसूली करने वाले कर्मचारियों के साथ साथ काउंटर पर काम करने वाले कर्मचारियों को G-8 रसीद बुक दी जाती थी। रसीद बुक गायब होने का मतलब वित्तीय गड़बड़ी शिकायतकर्ता का कहना है कि जी-8 रसीद बुक के जरिए लोगों से जुर्माना व फीस वसूली जाती हैं। कर्मचारियों ने रसीद बुक जमा नहीं करवाई जिससे वित्तीय गड़बड़ी होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच के लिए वो चीफ विजिलेंस अफसर लोकल बॉडीज डिपार्टमेंट को शिकायत कर चुके हैं।
Source link

