फाजिल्का में ट्रकों से बैटरी चोरी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार:चार अन्य की तलाश जारी, पुलिस करेगी रिकवरी की कार्रवाई
फाजिल्का की अनाज मंडी में खड़े ट्रैकों से बैटरियां चोरी होने का मामला सामने आया है । जिसके बाद शिकायत पुलिस को दी गई तो पुलिस ने इस मामले पर कार्रवाई करते हुए पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है । वहीं पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि बाकियों की तलाश की जा रही है । मामले की जानकारी देते हुए सिटी थाना के पुलिस अधिकारी सचिन कंबोज का कहना है कि पुलिस को की गई शिकायत के बाद पुलिस ने इस मामले पर कार्यवाही करते हुए अनाज मंडी में मार्किट कमेटी के पास खड़े ट्रैकों से बैटरियां चोरी करने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया । एक आरोपी गिरफ्तार बता दे कि पुलिस ने क्रांति, अमित, डमरू, रणजीत सिंह और बलविंदर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया । जिसमें से क्रांति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस का कहना है कि इस मामले ने रिकवरी करवाने के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है । और बाकी आरोपियों की तलाश के लिए भी छापामारी की जा रही है ।फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
Source link

