मौसम विभाग:सात दिन में दो विक्षोभ, बारिश, मेघ गर्जना, ठिठुरन बढ़ेगी, पारा 5 डिग्री तक जाएगा
बसंत पंचमी आते ही लोगों के मन में यह धारणा रहती है कि अब सर्दी विदा होनी शुरू हो जाएगी, मगर इस बार मामला अलग है। शुक्रवार को बसंत पंचमी है, मगर मौसम विभाग ने इस दिन सर्दी बढ़ने के संकेत दिए हैं। लगातार दो विक्षोभ के कारण आने वाले दिनों में बारिश और बिजली चमकने के बाद तेज हवा चलने के संकेत हैं, जिसकी शुरुआत गुरुवार दिन में हो चुकी है। दरअसल बसंत पंचमी से अमूमन सर्दी विदा होनी शुरू हो जाती है। इस साल भी हालात तो वैसे ही थे, क्योंकि बीते तीन दिनों से लगातार तापमान बढ़ता जा रहा है। बीती रात का न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसलिए सुबह सर्दी तेज नहीं थी, जबकि दो दिन पहले लगातार कोहरे के कारण सर्दी का असर ज्यादा था। शुक्रवार से एक पश्चिमी विक्षोभ का असर शुरू हो गया। सुबह से ही तेज हवा शुरू हो गई। धूल उड़ने लगी। शाम होते-होते हवा और तेज हो गई। मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि 23 तक जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने के आसार हैं। बादलवाही के साथ बादल भी गरज सकते हैं। इस कारण आने वाले 3 से 5 दिन तक सर्दी कड़ाके की रह सकती है। तापमान 7 डिग्री तक नीचे आ सकता है। 23 और 26 जनवरी को बारिश की संभावना दरअसल दो विक्षोभ कट-टू-कट आ रहे हैं। पहला विक्षोभ गुरुवार से शुरू हो गया, जिसका असर बारिश के रूप में 23 जनवरी को देखने को मिल सकता है। दूसरा विक्षोभ 26 को आएगा। उसका असर 27 तक रहने के आसार हैं। इसलिए शादियों के सीजन में लोगों को सतर्क रहना होगा। “दो विक्षोभ के कारण एक सप्ताह तक मौसम में उतार-चढ़ाव और बदलाव देखने को मिलेगा। फरवरी के पहले सप्ताह से मौसम सामान्य हो जाएगा।” -राधेश्याम शर्मा, निदेशक, मौसम विभाग
Source link

