चतरा में अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़:इटखोरी पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, भारी मात्रा में नकली शराब बरामद

चतरा में अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़:इटखोरी पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, भारी मात्रा में नकली शराब बरामद




चतरा जिले में पुलिस ने अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई की है। इटखोरी थाना क्षेत्र के गुल्ली पारगढा में एक अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में नकली शराब और उपकरण बरामद किए, साथ ही इस धंधे में संलिप्त 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। चतरा पुलिस को यह सफलता नियमित वाहन चेकिंग अभियान के दौरान मिली। पुलिस ने अवैध शराब लदी दो संदिग्ध गाड़ियों को रोका। कड़ी पूछताछ और तलाशी के बाद अवैध कारोबार का खुलासा हुआ। ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर नकली शराब तैयार की जा रही थी पुलिस की छापेमारी में गुल्ली पारगढा स्थित मिनी फैक्ट्री का पर्दाफाश हुआ। यहां ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर नकली शराब तैयार की जा रही थी। गिरोह ब्रांडेड बोतलों में नकली शराब भरकर उसे बाजार में बेचने की तैयारी में था। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी अमिता लकड़ा और थाना प्रभारी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मौके से नामी कंपनियों के नकली ढक्कन, स्टीकर और शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले अन्य उपकरण भारी मात्रा में बरामद किए गए हैं। मौके से दो गाड़ियां और मोबाइल फोन भी जब्त किए गए इस कार्रवाई में 6 लोगों को हिरासत में लिया गया है, जो इस अवैध सिंडिकेट को चला रहे थे। गुप्त सूचना और चेकिंग के आधार पर यह कार्रवाई की गई। मौके से दो गाड़ियां और मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ जारी है ताकि इस धंधे के मुख्य सरगना तक पहुंचा जा सके। इस छापेमारी दल में एसआई दुखीराम महतो समेत कई अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से इलाके के शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इन नकली बोतलों की सप्लाई किन-किन इलाकों में की जा रही थी और इस नेटवर्क के तार और कहां जुड़े हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!