कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:आज बारिश का अलर्ट, विकास दुबे की पत्नी 5 साल बाद सामने आई, कोहना में 30 मिनट तक पथराव
नमस्कार, कानपुर में कल (शनिवार) की बड़ी खबरें…रिमझिम बारिश होने से गलन बढ़ी, आज भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। बिकरूकांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे की पत्नी ने पांच साल बाद मीडिया के सामने आकर खुशी दुबे पर गंभीर आरोप जड़ते हुए दावा किया वह तीन शादी कर चुकी है। किदवई नगर में लॉक रिपेयरिंग के बहाने घर में घुसे बदमाश ने 20 मिनट में अलमारी साफ कर दी। CCTV में कैद हो गई घटना। शहर में 1000 करोड़ रुपये का हवाला कारोबार सामने आया। अवैध इंटरनरेशन कारोबार करने वाले 5 को अरेस्ट किया गया। सेन पश्चिमपारा में झाड़ियों में जिस महिला का का न्यूड शव मिला था, उसका पोस्टमार्टम किया गया। शरीर का आधा धड़ कुत्तों ने नोच खाया था। फोरेंसिक जांच में मर्डर की बात सामने आई। कानपुर की ऐसी ही 10 बड़ी खबरों से गुजरने के लिए ऊपर वीडियो पर क्लिक करें…। अब पढ़िए सिलसिलेवार 10 खबरें 1. विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद पत्नी का पहला इंटरव्यू: रिचा बोलीं- खुशी दुबे ने 3 शादियां कीं, अपने नाम के आगे तिवारी, ठाकुर लिखे कानपुर के बिकरू कांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर विकास दुबे की पत्नी पहली बार कैमरे पर खुलकर बोलीं। रिचा दुबे ने कहा कि मैं कभी भी राजनीति में नहीं आना चाहती। अपने बच्चों के साथ जहां भी हूं, खुश हूं। 8 पुलिस वालों के दर्दनाक हत्याकांड के 5 साल बाद रिचा ने अमर दुबे की पत्नी खुशी पर सवाल उठाए। रिचा ने दैनिक भास्कर से खास बातचीत में कहा कि खुशी दुबे ने तीन-तीन शादियां की हैं। वह सिर्फ पॉपुलैरिटी के लिए खुद को विकास दुबे से जोड़कर बयानबाजी करती है। खुशी ने तीन शादियां की हैं। वो खुशी दुबे क्यों लिखती है…? हिन्दू धर्म में तो दूसरी शादी मान्य ही नहीं है। वो खुशी तिवारी या खुशी ठाकुर लिखें। पूरी खबर पढ़ें 2. कानपुर में रिमझिम बारिश, गलन बढ़ी: कल भी मौसम ऐसा ही रहेगा, पारा 9 डिग्री पहुंचा कानपुर में देर रात रिमझिम बारिश हुई। शनिवार सुबह मौसम ठंडा बना है। बीते दो दिनों से धूप निकल रही थी, जिससे दिन का तापमान बढ़ रहा था। शुक्रवार दिनभर तेज सर्द हवा चलती रही। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को भी शहर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो कि सामान्य से 1.7 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं अधिकतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस रहा। जो कि सामान्य से 3.8 डिग्री ज्यादा रहा। शाम होते ही सर्द हवाओं ने गलन बढ़ाई। मौसम के चलते 15 ट्रेनें तय समय से देरी से कानपुर सेंट्रल पहुंची। पूरी खबर पढ़ें 3. सेन में महिला का आधा-धड़ कुत्तों ने नोच डाला: सिर से लेकर सीने तक का हिस्सा गायब मिला, रेप की आशंका से चार स्लाइड बनाई एक दिन पहले सेन पश्चिमपारा में झाड़ियों में जिस महिला का का न्यूड शव मिला था, आज उसका पोस्टमार्टम किया गया। रेप की आशंका के चलते चार स्लाइड बनाकर प्रयोगशाला भेजी गई। शरीर का आधा धड़ कुत्तों ने नोच खाया था, जिस कारण पोस्टमार्टम में चोट के निशान नहीं मिल सके। फोरेंसिक जांच में सामने आया कि महिला का मर्डर करने के बाद शव को फेंका गया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पूरी खबर पढ़ें 4. जहां 15 मीटर सड़क धंसी, वहां ढह सकते 7 मकान: 5 करोड़ का व्यापार ठप, दो महीने से रिसाव हो रहा; व्यापारी बोले- कोई सुनने वाला नहीं कानपुर में जहां 15 मीटर सड़क धसी वहां अब 7 मकानों के ढहने का खतरा बना हुआ है। इस एरिया के करीब 100 से ज्यादा व्यापारियों का 5 करोड़ का व्यापार ठप हो गया। इसकी वजह से 500 से ज्यादा श्रमिक प्रभावित हुए है। दो महीने से चल रहा पानी का रिसाव अभी तक बंद नहीं हो पाया है। आखिर इस सड़क के धसने के बाद व्यापारियों का कितना नुकसान है, कितने मकानों का ढहने का खतरा बना हुआ है, ये जानने के लिए दैनिक भास्कर की टीम ग्राउंड पर पहुंची। पूरी खबर पढ़ें 5. आज होगा इंटरनेशनल दंगल: साक्षी मलिक और ईरान के पहलवान आएंगे, यादव समाज के राजनीतिक दिग्गज भी जुटेंगे कानपुर में कल 25 जनवरी को स्व. चौधरी हरमोहन सिंह यादव की पुण्यतिथि पर मेहरबान सिंह के पुरवा में इंटरनेशनल दंगल होने जा रहा है। इसमें साक्षी मलिक समेत कई नेशनल और इंटरनेशनल पहलवान अपना दमखम दिखाएंगे। यादव समाज के कई बड़े राजनीतिक चेहरे भी भाजपा एकजुट करने जा रही है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बतौर चीफ गेस्ट शामिल होंगे। चौधरी हरमोहन सिंह यादव की पुण्यतिथि पर इस अंतरराष्ट्रीय दंगल का आयोजन किया जा रहा है। रविवार सुबह 11 बजे इसकी शुरुआत होगी। यूपी विधानपरिषद के पूर्व सदस्य और पूर्व सांसद चौधरी सुखराम सिंह यादव अपने पिता की पुण्य तिथि पर हर बार इस दंगल का आयोजन कराते हैं, लेकिन इस बार यह दंगल अंतरराष्ट्रीय स्तर का कराया जा रहा है। पूरी खबर पढ़ें 6. कोहना में मामूली विवाद चले लाठी-डंडे, पथराव, VIDEO: होटल में काम करने को लेकर 30 मिनट तक झगड़ा हुआ, 20 पर FIR कानपुर के कोहना थाना क्षेत्र में मामूली विवाद को लेकर दबंगों ने लाठी-डंडे से युवक की पिटाई के बाद पथराव कर दिया। पथराव में कई लोग घायल हो गए। इलाकाई लोगों ने घरों में घुसकर जान बचाई। करीब 30 मिनट तक दोनों पक्षों के सैकड़ों लोग एक दूसरे पर पथराव करते रहे। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने तीन नामजद समेत 15 से 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआई दर्ज कराई है। पढ़ें पूरी खबर 7. पनकी में बंद फ्लैट में शॉर्ट सर्किट से आग लगी: खिड़की तोड़कर फायर फाइटर्स घुसे, घंटेभर में बुझा सके पनकी थाना क्षेत्र के शताब्दी नगर स्थित गंगा एनक्लेव में शनिवार सुबह एक बंद फ्लैट में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। कमरे से काला धुआं निकलता देख आसपास रहने वाले लोगों ने 112 नंबर डायल कर पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और दरवाजा व खिड़की का शीशा तोड़कर अंदर दाखिल हुईं। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पूरी खबर पढ़ें 8. कानपुर से विदेश तक 1000 करोड़ का हवाला कारोबार: पुलिस की रेड में खुलासा, 5 आरोपी जेल भेजे; 3 से पूछताछ कानपुर में हवाला का कारोबार इंटरनेशनल स्तर पर हो रहा था, इस बात का खुलासा पुलिस की जांच में सामने आया। जानकारी मिली है कि हवाला कारोबारियों के तार मुंबई, गुजरात के साथ नेपाल से भी जुड़े है। यहां से नेपाल में भी हवाला का पैसा भेजा जाता है। इतना ही नहीं पुलिस की जांच में सामने आया है कि दिल्ली, जयपुर, गुरुग्राम के कई बड़े उद्योगपति भी इसके जरिए दूसरे प्रदेशों में अपनी रकम भेजते रहे हैं।अब जल्द ही पुलिस आरोपियों के कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) निकाल कर उन तक पहुंचेगी। पूरी खबर पढ़ें 9. कानपुर के संत आमने-सामने, अविमुक्तेश्वरानंद विवाद में अलग-अलग राय: पनकी मंदिर के महंत बोले- वो शंकराचार्य नहीं, पुरी महाराज ने कहा- प्रशासन माफी मांगे ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को लेकर चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब यह मामला कानपुर में भी संत समाज को दो हिस्सों में बांटता नजर आ रहा है। एक ओर पनकी हनुमान मंदिर के महंत जितेंद्र नाथ ने अविमुक्तेश्वरानंद को शंकराचार्य मानने से इनकार किया है, वहीं सिद्धनाथ महादेव मंदिर (छोटी काशी) के महंत अरुण चैतन्य पुरी उनके समर्थन में सामने आए हैं और यूपी सरकार से माफी की मांग की है। पूरी खबर पढ़ें 10. 20 मिनट में अलमारी साफ, कैश-गहने गायब: किदवई नगर में लॉक रिपेयरिंग के बहाने घर में लगाई सेंध, CCTV में कैद कानपुर के किदवई नगर थाना क्षेत्र के संजय वन में शुक्रवार शाम अलमारी का खराब लॉक बनाने के नाम पर घर आए एक सरदार ने 20 मिनट में नकदी, जेवरात समेत लाखों का माल पार कर दिया। आरोपी घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसके बाद पुलिस आरोपी सरदार की तलाश में जुटी है। एच ब्लॉक निवासी दिव्यांशु अग्निहोत्री ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उनकी अलमारी का लॉक खराब था। घर के बाहर शुक्रवार की शाम चार से पांच बजे के बीच एक 45 वर्षीय सरदार अलमारी का लॉक बनाने की बात कहकर घर आया। लॉक बनाने के दौरान सरदार ने आंखों में धूल झोंक कर अलमारी के लॉकर से चाबी लगाकर उसमें रखे दो सोने के कान के झुमके, चार सोने के कंगन, एक सोने की नथुनी, चांदी की एक जोड़ी पायल, नकद में 50 रुपए की एक गड्डी, 10 रुपए की तीन और 20 रुपए की दो गड्डी चोरी कर ली। पूरी खबर पढ़ें
Source link

