Chhattisgarh Woman Dragged Naked, Face Smeared With Cow Dung

Chhattisgarh Woman Dragged Naked, Face Smeared With Cow Dung


छत्तीसगढ़ के गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के रानीझाप गांव में एक विधवा महिला की साड़ी ब्लाउज उतारकर उसे पूरे गांव भर में घुमाया और उसके मुंह पर गोबर पोता। इसका वीडियो भी सामने आया है। घटना शनिवार (24 जनवरी) सुबह की है। मामला पेंड्रा के खोडरी चौकी का है

.

आरोप है कि महिला गांव के एक शादीशुदा व्यक्ति के साथ भाग गई थी। गांव लौटने पर उस व्यक्ति की पत्नी-बच्चों ने महिला के साथ यह बर्ताव किया। बीच सड़क महिला से मारपीट की गई उसे निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया। ग्रामीणों और महिला के परिजनों ने उसे बचाया और पुलिस को सूचना दी।

जिस व्यक्ति के साथ महिला भागी थी, उसकी पत्नी ने यह बर्ताव किया है।

पति की मौत के बाद शादीशुदा युवक से अफेयर

यह घटना खोडरी चौकी अंतर्गत ग्राम रानीझाप में 24 जनवरी की सुबह करीब 10 बजे हुई। 35 वर्षीय पीड़ित महिला लगभग एक साल पहले अपने पति के निधन के बाद विधवा हो गई थी। उसका गांव के ही 35 वर्षीय शादीशुदा व्यक्ति हरि प्रसाद राठौर से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

दोनों 29 अक्टूबर 2025 को घर से भाग गए थे और मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के ग्राम मालाचुवा में रह रहे थे। शुक्रवार (23 जनवरी) को जब वे गांव वापस लौटे, तो विवाद की स्थिति बन गई। इसके बाद महिला और हरि प्रसाद के परिजन खोडरी चौकी पहुंचे थे।

पत्नी ने अपशब्द कहते हुए विधवा महिला के बाल खींचे उसे खूब मारा।

दोनों ने साथ रहने की इच्छा जताई थी

चौकी में महिला ने हरि प्रसाद के साथ रहने की इच्छा जताई, जिसके बाद सभी अपने गांव रानीझाप लौट आए। शुक्रवार रात को हरि प्रसाद और महिला को गांव के भुल्लन गोंड़ ने अपने घर में शरण दी थी।

अगले दिन सुबह करीब 10 बजे हरि प्रसाद की पत्नी सरोज राठौर, भाई मनोज और यशोदा राठौर सहित अन्य लोग इकट्ठा हुए। उन्होंने महिला को पीटना शुरू कर दिया, उसे निर्वस्त्र किया और पूरे गांव में घुमाया।

हमलावरों ने महिला पर गोबर भी पोता और उसे पीटते हुए गांव के मुख्य मार्ग पर स्थित काली मंदिर तक ले गए।

विधवा के साथ ऐसा बर्ताव करने वाले 3 के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।

ग्रामीणों ने महिला को बचाया

इसके बाद पीड़ित महिला के परिजनों और ग्रामीणों, जिनमें अमर सिंह धुर्वे और दशरथ विश्वकर्मा शामिल थे, ने उसे बचाया। उन्होंने महिला को कपड़े पहनाए और पुलिस को घटना की सूचना दी।

पुलिस गांव पहुंची और घायल महिला को अपने साथ ले गई। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने इस केस को सेंसटिव मोड में डाल दिया है।

पत्नी बहन भाई के खिलाफ मामला दर्ज

गौरेला थाना प्रभारी सौरभ सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि हरि प्रसाद राठौर की पत्नी, बहन और भाई के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया था और जमानत पर छोड़ भी दिया गया।

हरिप्रसाद की 2 छोटी छोटी बेटियां भी है जिसके कारण परिजनों का ये आक्रोश विधवा महिला के खिलाफ भड़का था।

……………………

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड के चेहरे पर कालिख पोतकर जूते पहनाए…VIDEO: ससुराल वाले बोले-तू हमारे लिए मर गई, 3 बच्चों की मां है महिला, युवक भी है शादीशुदा

कोरिया जिले में शादीशुदा गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड के चेहरे पर कालिख पोती गई है।

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में शादीशुदा गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड के चेहरे पर कालिख पोती गई है। दोनों को जूतों की माला भी पहनाई गई। इस दौरान पंचायत में गांव के बड़े-बुजुर्ग और पदाधिकारी भी मौजूद थे। वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला जनकपुर थाना इलाके का है। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!