Kanpur Top News Headlines News Update; Wrestler
नमस्कार, कानपुर में कल (रविवार) की बड़ी खबरें… शहर में इंटरनेशनल दंगल हुआ। इसमें नेशनल मेडलिस्ट रोहतक की तन्नू और सोनीपत की शीतल आमने-सामने उतरीं। तन्नू ने सिर्फ 9 सेकेंड में शीतल को चित कर दिया। इसके अलावा, हरियाणा की स्वीटी ने रोहतक की कल्याणी को 30
.
जाजमऊ क्षेत्र में टेनरी की लाइन टूटने से सड़क पर पानी भर गया। इससे कीचड़ हो गया। इससे वहां से गुजर रहे बाइक और स्कूटी सवार फिसलकर गिर रहे हैं। वहीं इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर एक युवक ने 16 साल की किशोरी से दुष्कर्म किया। कानपुर की ऐसी ही 10 बड़ी खबरों से गुजरने के लिए ऊपर वीडियो पर क्लिक करें…।
अब पढ़िए सिलसिलेवार 10 खबरें
1. महिला पहलवान ने 9 सेकेंड में चित किया, VIDEO:दंगल में डिप्टी CM ने कमेंट्री की, कानपुर के अभिनायक ने इरानी पहलवान को धूल चटाई
कानपुर में इंटरनेशनल दंगल हो रहा है। नेशनल मेडलिस्ट रोहतक की तन्नू और सोनीपत की शीतल आमने-सामने उतरीं। तन्नू ने सिर्फ 9 सेकेंड में शीतल को चित कर दिया। इसके अलावा, हरियाणा की स्वीटी ने रोहतक की कल्याणी को 30 सेकेंड में पटखनी दी।
दंगल में ईरान के दो पहलवान हामिद, इरफान भी दांव-पेंच लड़ाएंगे। दंगल में पहलवान साक्षी मलिक भी पहुंची हैं। बिगुल बजाकर स्वागत किया गया। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कमेंट्री की। जोश से भरे अंदाज में उन्होंने कहा- मार धोबी पछाड़, मार चरखा, दांव दे पटखनी… ऐसे उत्साह भरे शब्दों से दर्शकों और पहलवानों का हौसला बढ़ाया। पढ़ें पूरी खबर
2. ‘अहिल्याबाई की मूर्ति तोड़कर झूठ बोल रहे CM’:कानपुर में अजय राय बोले- प्रतिमा दिखाओ हम माफी मांगेंगे, संविधान बचाओ पदयात्रा निकाली
कानपुर में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में संविधान बचाओ, मनरेगा बचाओ पदयात्रा निकाली गई। मीडिया बात करते हुए उन्होंने कहा- बनारस के मणिकर्णिका घाट पर अहिल्याबाई होल्कर की मूर्ति तोड़कर मुख्यमंत्री झूठ बोल रहे हैं।
हम चैलेंज करते हैं। मूर्ति दिखाओ। हम माफी मांगेंगे, हम सजा भुगतने के लिए तैयार हैं। लेकिन अहिल्याबाई होल्कर की मूर्ति जनता के सामने नहीं लाई गई। वहीं माघ मेले में शंकराचार्य का अपमान किया। उनके शिष्यों की शिखा पकड़कर खींची गई। जूतों से मारा गया। इन सभी के विरोध में प्रदेश में पदयात्रा निकाली जा रही है। पढ़ें पूरी खबर
3. इंस्टाग्राम दोस्त ने रेप किया, FIR:सचेंडी में मौसी के घर ले जाने का बहाना बनाया, रास्ते में दरिंदगी की
कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र में इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती का फायदा उठाकर एक युवक ने 16 साल की किशोरी से दुष्कर्म किया। आरोपी युवक किशोरी को मौसी के घर छोड़ने का बहाना बनाकर साइकिल से किसान नगर की ओर ले गया।
सुनसान जगह पर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। घर लौटकर किशोरी ने परिजनों को आपबीती बताई, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर
4. सड़क पर फैला कीचड़, बाइक सवार गिरे- VIDEO:कानपुर में CM ग्रिड सड़क बनी मुसीबत, टेनरी लाइन टूटने से पानी भरा
कानपुर के जाजमऊ क्षेत्र में गल्लागोदाम से लालबंगला पुलिस चौकी चौराहे तक सीएम ग्रिड सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। इस दौरान टेनरी की लाइन टूटने से सड़क पर पानी भर गया। देखते ही देखते मिट्टी कीचड़ में बदल गई, जिससे यहां से गुजरना मुश्किल हो गया है।
हालत यह है कि बाइक और स्कूटी सवार फिसलकर गिर रहे हैं। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक-एक कर कई दोपहिया वाहन सवार गिरते दिखाई दे रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर
5. कानपुर के ठग पूरे देश में कर रहे साइबर-ठगी:पुलिस अफसर बनकर लोगों को कॉल करते, पोर्न देखने पर जेल भेजने की धमकी देकर वसूली
कानपुर के डीसीपी वेस्ट एसएम आसिम काबिदी ने पुलिस अफसर बनकर देश भर के लोगों से ठगी करने वाले सचेंडी के तीन शातिर साइबर ठगों को अरेस्ट किया है। शातिर पुलिस अफसर बनकर लोगों को कॉल करते और फिर किसी को ब्लू फिल्म देखने व पुलिस अफसर बनकर अलग-अलग तरह से झांसे में लेकर ठगी करते थे।
लगातार शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच के बाद छापेमारी करके बड़े सिंडीकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने तीन शातिरों को अरेस्ट कर लिया। इतना ही नहीं जांच में यह भी पता चला कि कानपुर का सचेंडी अब मिली जामताड़ा के रूप में बनकर उभर रहा है, यहां पर पूरे इलाके के लोग इसी तरह से साइबर ठगी का सिंडीकेट चला रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर
6. कानपुर में सर्दी की पहली बारिश ने बदला मौसम:गलन बढ़ी, अधिकतम तापमान 2.2 डिग्री गिरा, दो दिन फिर बारिश के आसार
कानपुर में शनिवार को सर्दी के सीजन की पहली बारिश हुई, जिससे शहर के मौसम में बदलाव देखने को मिला। गलन बढ़ गई है। बर्फीली हवा चल रही है। लोग अलाव के पास बैठे दिखे। शहर में कुल 4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।
सीएसए की मौसम रिपोर्ट के मुताबिक, न्यूनतम पारा 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 5.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। रात और सुबह के समय हल्की ठंड बनी रही, लेकिन न्यूनतम तापमान ज्यादा रहने के कारण लोगों को कड़ाके की सर्दी से राहत मिली। पढ़ें पूरी खबर
7. रिटायर महिला दरोगा से लूटकांड का दूसरा बदमाश भी अरेस्ट:पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली मारकर दबोचा, लूट की चेन भी बरामद
कानपुर के रावतपुर में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड महिला दरोगा व डिप्टी जेलर की पत्नी से चेन लूट के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लूटकांड में शामिल दूसरे बदमाश को भी पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली मारकर दबोच लिया।
जबकि बदमाश का दूसरा साथी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। पकड़े गए घायल बदमाश की पहचान शामली निवासी धनराज उर्फ विजय के रूप में हुई है। धनराज शातिर लुटेरा और पेशेवर अपराधी है। पढ़ें पूरी खबर
8. कानपुर से काशी तक…10 मिनट में वर्चुअल रोमांच का सफर:चिड़ियाघर में बैठकर गोवा स्कूबा डाइविंग का एहसास कीजिए, टिकट 80 रुपए
सोचिए, गोवा की गहराइयों में स्कूबा डाइविंग, चारों ओर नीला समंदर और मछलियों के बीच तैरने का एहसास… और पलक झपकते ही देश के पवित्र तीर्थ स्थलों के दर्शन। यह अनोखा अनुभव अब कानपुर प्राणी उद्यान में हकीकत बन गया है।
यहां शुरू हुए वर्चुअल रियलिटी (VR) जोन ‘मेटावर्जन 360 व्यू’ ने पर्यटकों को रोमांच से भर दिया है। बच्चे हों या बड़े, हर कोई इस रियल फील एडवेंचर का दीवाना नजर आ रहा है। पढ़ें पूरी खबर
9. जिला जेल में बंद गैंगस्टर की बीमारी से मौत:कानपुर में बेटी बोली- दो महीने पहले मिले थे, तब पापा ठीक थे
कानपुर जिला कारागार में बंद गैंगस्टर के आरोपी रविंद्र कुशवाहा (56) की शनिवार देर रात तबीयत बिगड़ने पर उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर बेटी करिश्मा अस्पताल पहुंची। कहा कि दो महीने पहले जेल में मुलाकात के दौरान पिता पूरी तरह स्वस्थ थे।
चकेरी थाना क्षेत्र के शिव कटरा निवासी करिश्मा ने बताया कि उनके पिता रविंद्र कुशवाहा के खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। करीब पांच महीने पहले उन्हें नवाबगंज थाने से गैंगस्टर एक्ट के तहत जेल भेजा गया था और तब से वह जिला कारागार में बंद थे। पढ़ें पूरी खबर
10. गैंगरेप पीड़िता का भाई बोला- CM से करूंगा शिकायत:20 दिन में भी 50 हजार के इनामी दरोगा को नहीं ढूंढ सकी 40 पुलिसवालों की टीम
कानपुर में गैंगरेप का आरोपी 50 हजार का इनामी दरोगा अमित कुमार मौर्या पुलिस के लिए चुनौती साबित हो रहा है। वारदात को अंजाम दिए हुए 20 दिन बीत चुके है, आरोपी की तलाश में एसटीएफ समेत चार टीमें 10 जनपदों की खाक छान रही है, लेकिन नतीजा जस का तस है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि– दरोगा विभाग की कार्यशैली से भलीभांति परिचित होने के कारण टीमों की गिरफ्त में नहीं आ पा रहा है। पढ़ें पूरी खबर

