जालंधर में बसपा के बोर्डों पर कालिख पोतने भड़के वर्कर:पुलिस को सीसीटीवी खंगालने और आरोपियों को जेल भेजने की दी चेतावनी

जालंधर में बसपा के बोर्डों पर कालिख पोतने भड़के वर्कर:पुलिस को सीसीटीवी खंगालने और आरोपियों को जेल भेजने की दी चेतावनी




जालंधर में श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में लगाए गए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के बोर्डों के साथ छेड़छाड़ का मामला गरमा गया है। शहर के फुटबॉल चौक और बस्ती दानिशमंदा इलाके में अज्ञात शरारती तत्वों ने बसपा के पोस्टरों पर कालिख पोत दी, जबकि कई अन्य जगहों से बोर्ड गायब कर दिए गए हैं। इस घटना से गुस्साए पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों को सीसीटीवी की मदद से तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है और कार्रवाई न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। जालंधर में प्रकाश पर्व की तैयारियों के बीच राजनीतिक माहौल तनावपूर्ण हो गया है। बहुजन समाज पार्टी के इंचार्ज और एडवोकेट प्रीतपाल सिंह ने बताया कि आज जब पार्टी के वर्कर फुटबॉल चौक से गुजर रहे थे, तो उन्होंने देखा कि उनके कार्यकर्ताओं के बोर्ड पर कालिख पोती गई है। यह घटना केवल एक जगह तक सीमित नहीं है। पार्टी नेताओं का आरोप है कि फुटबॉल चौक के अलावा बस्ती दानिशमंदा में भी इसी तरह की हरकत की गई है। इसके साथ ही वीर बबरीक चौक, बाबू जगजीवन राम चौक और 120 फुटी रोड पर पार्टी द्वारा लगाए गए बोर्ड पूरी तरह से गायब कर दिए गए हैं। पुलिस को अल्टीमेटम और कानूनी कार्रवाई की मांग एडवोकेट प्रीतपाल सिंह ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि यह पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाने की सोची-समझी साजिश है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से अपील की है कि घटना वाली जगहों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जाए ताकि आरोपियों को ट्रेस कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके। बड़े स्तर पर धरना प्रदर्शन करें बसपा कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया है कि यदि पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल नहीं भेजती, तो वे चुप नहीं बैठेंगे। उन्होंने चेतावनी दी है कि वे बड़े स्तर पर धरना प्रदर्शन करेंगे और न्याय के लिए माननीय कोर्ट का रुख भी करेंगे। फिलहाल, इस घटना के बाद इलाके में पार्टी वर्करों के बीच काफी रोष पाया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!