Mercedes, BMW Cars Cheaper; Silver Price Surges

Mercedes, BMW Cars Cheaper; Silver Price Surges


नई दिल्ली2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कल की बड़ी खबर फ्री ट्रेड एग्रीमेंट से जुड़ी रही। भारत और यूरोपियन यूनियन (EU) के बीच 18 साल की लंबी बातचीत के बाद मंगलवार को फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) हो गया है। भारत और यूरोपियन यूनियन के नेताओं ने मंगलवार को 16वें भारत-EU समिट के दौरान इसका ऐलान किया।

कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां…

  • शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिल सकती है।
  • पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें…

1. भारत-यूरोपियन यूनियन में 18 साल बाद ट्रेड डील:इम्पोर्टेड लग्जरी कारों पर टैरिफ 110% से घटकर 10%, प्रीमियम शराब पर 150% की जगह 20% टैक्स

भारत और यूरोपियन यूनियन (EU) के बीच 18 साल की लंबी बातचीत के बाद मंगलवार को फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) हो गया है। भारत और यूरोपियन यूनियन के नेताओं ने मंगलवार को 16वें भारत-EU समिट के दौरान इसका ऐलान किया।

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक इस समझौते को 2027 में लागू किए जाने की संभावना है। इस डील के बाद भारत में यूरोपीय कारें जैसे कि BMW, मर्सिडीज पर लगने वाले टैक्स को 110% से घटाकर 10% कर दिया जाएगा।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

2.चांदी आज ₹26,859 बढ़ी, पहली बार ₹3.44 लाख/kg पहुंची:27 दिन में ₹1.14 लाख महंगी हुई; सोना ₹5 हजार महंगा, ₹1.59 लाख पर पहुंचा

चांदी-सोने के दाम अब तक के अपने सबसे ऊपरी स्तर पर पहुंच गए हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, एक किलो चांदी की कीमत 26,859 रुपए बढ़कर 3,44,564 रुपए पर पहुंच गई है।

सुबह कारोबार खुलने पर इसका दाम 3,42,507 रुपए पर था। इससे पहले इसकी कीमत 3,17,705 रुपए किलो थी। इस साल अब तक सिर्फ 27 दिनों में ही ये 1.14 लाख रुपए महंगी हो चुकी है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

3. सरकारी बैंकों में आज हड़ताल:नकद लेनदेन और चेक क्लियरेंस जैसे काम नहीं होंगे, लगातार चौथे दिन बैंक बंद

देशभर में आज सभी सरकारी बैंकों के कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। PTI के मुताबिक, यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने आज हड़ताल का ऐलान किया है। यूनियन कर्मचारियों के लिए 5-डे वर्किंग की मांग कर रहा है। हड़ताल की वजह से बैंकों में कैश ट्रांजैक्शन और चेक क्लियरेंस जैसे काम नहीं हो सकेंगे।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

4.मर्सिडीज-BMW की इम्पोर्टेड कारें भारत में सस्ती होंगी:यूरोपीय कारों पर ड्यूटी 110% से घटकर 10% हुई; फ्री ट्रेड एग्रीमेंट में ऐलान

भारत में अब यूरोप से इम्पोर्ट होने वाली कारें सस्ती हो जाएंगी। भारत सरकार ने यूरोप से आने वाली कारों पर लगने वाले इम्पोर्ट ड्यूटी को 110% से घटाकर 10% कर दिया है। हालांकि, सरकार ने इसके लिए 2.5 लाख गाड़ियों की सालाना लिमिट तय की है।

ये फैसला भारत और यूरोपियन यूनियन के बीच हुए फ्री ट्रेड एग्रीमेंट का हिस्सा है। इस एग्रीमेंट का ऐलान आज (27 जनवरी) को भारत-EU समिट में किया गया। करीब 20 साल चली लंबी बातचीत के बाद दोनों पक्षों ने इस समझौते को अंतिम रूप दिया है। इसे 2027 तक लागू किया जाएगा।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

5 .बजट 2026 की तैयारी पूरी, नॉर्थ-ब्लॉक में हुई हलवा सेरेमनी:सीतारमण ने अधिकारियों का मुंह मीठा कराया, 1 फरवरी को पेश होगा पेपरलेस बजट

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार (27 जनवरी) को पारंपरिक ‘हलवा सेरेमनी’ में हिस्सा लिया। यह रस्म बजट 2026-27 की तैयारी के अंतिम चरण का प्रतीक है। बजट 1 फरवरी को लोकसभा में पेश किया जाएगा।

खास बात यह है कि इस बार बजट बनाने वाली टीम को नॉर्थ ब्लॉक के पुराने बेसमेंट में शिफ्ट होना पड़ा है, क्योंकि मंत्रालय के नए ऑफिस ‘कर्तव्य भवन’ में प्रिंटिंग प्रेस की सुविधा नहीं है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

शुक्रवार के शेयर मार्केट और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए…

पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!