डबवाली नाबालिग रेप मामला, जीजा के बाद साला काबू:भोग के दिन रची साजिश, वीडियो वायरल का दबाव बनाया, मना किया तो पीटा

डबवाली नाबालिग रेप मामला, जीजा के बाद साला काबू:भोग के दिन रची साजिश, वीडियो वायरल का दबाव बनाया, मना किया तो पीटा




सिरसा जिले के डबवाली क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग से रेप करने के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लड़का और लड़की दोनों पड़ोसी है और दोनों ही नाबालिग है। इस घटना में लड़के का जीजा भी संलिप्त है। पड़ोसी लड़के ने लड़की को अपने घर पर बुलाया और बहला-फुसलाकर उसके साथ कमरे में ले जाकर गलत काम करने लगा। पीछे से लड़के के जीजा ने कमरे से बाहर खड़े होकर उन दोनों की अर्धनग्न हालत में वीडियो बना ली। पुलिस के अनुसार, उसका जीजा भी लड़की को वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा और गलत काम करने का दबाव बनाने लगा। आरोप है कि जब लड़की ने मना किया तो दोनों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और जान से मार देने की धमकी दी। लड़की किसी तरह उनके चुंगल से छुटकर अपने घर पर पहुंची और परिजनों को इस बारे में अवगत करवाया। इसके बाद लड़की के परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी। दरअसल, कुछ दिन पहले ही लड़के के घर में उसके बुजुर्ग दादा की मौत हुई थी। ऐसे में परिवार ने बुजुर्ग का भोग कार्यक्रम रखा था और पूरा परिवार भोग में गया हुआ था। इसके चलते रिश्तेदार व आसपास के लोग और लड़के का पंजाब निवासी बहनोई भी यहां डबवाली में आया हुआ था। तब पीछे ने साला-बहनोई ने मिलकर ये प्लान बनाया। पुलिस ने फोन कब्जे में लिया, जांच को भेजा पुलिस के अनुसार, पीड़िता की शिकायत के बाद पहले आरोपी पंजाब निवासी युवक और फिर उसके साले को पकड़ लिया है। आरोपी के जीजा ने जिस फोन से अश्लील वीडियो बनाई थी, उसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। अब फोन को जांच के लिए लैब में भिजवाया जाएगा। उसी जांच में पता चलेगा कि आरोपी ने यह वीडियो कहीं वायरल की है या नहीं। इसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल करवाया और काउंसलिंग भी करवा दी है। डबवाली सदर थाना के प्रभारी शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि 21 तारीख को पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों द्वारा रेप, मारपीट करने, वीडियो क्लिप बनाने व जान मारने की धमकी देने के संबंध में धारा 64(1), 65(1), 75, 77, 96,115(2), 126(2), 351(2) के तहत केस दर्ज किया था। युवक को जेल भेज दिया है और उसके नाबालिग साले को अंबाला बाल सुधार गृह में भेजा गया है। यह हैं तीनों की उम्र, घर पर था आना-जाना डबवाली पुलिस के अनुसार, लड़की की उम्र 15 साल है और लड़के की उम्र 17 साल है और उसके जीजा की उम्र 24 साल है। कुछ समय पहले ही शादी हुई थी। पड़ोस होने के नाते दोनों परिवारों का आपस में घरों में आना-जाना था। इसके चलते लड़का-लड़की का संपर्क हो गया और अब ये घटना हो गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!