पोरबंदर से जोधपुर, साबरमती से बीकानेर एकतरफा स्पेशल ट्रेन:अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दो ट्रेनें चलाने का किया फैसला

पोरबंदर से जोधपुर, साबरमती से बीकानेर एकतरफा स्पेशल ट्रेन:अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दो ट्रेनें चलाने का किया फैसला




रेलवे प्रशासन ने यात्रियों के अतिरिक्त यातायात और भीड़ को देखते हुए उनकी सुविधा के लिए दो नई एक तरफा (वन-वे) स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। ये ट्रेनें पोरबंदर से जोधपुर और साबरमती से बीकानेर के बीच चलाई जाएंगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि यात्रियों की सहूलियत के लिए इन दोनों ट्रेनों का संचालन जनवरी और फरवरी में निर्धारित तारीखों पर किया जाएगा। पोरबंदर-जोधपुर स्पेशल 1 फरवरी को सीपीआरओ के अनुसार गाड़ी संख्या 09291, पोरबंदर-जोधपुर एक तरफा स्पेशल ट्रेन 1 फरवरी को रवाना होगी। यह ट्रेन पोरबंदर से शाम 19:40 बजे चलकर अगले दिन दोपहर 1 बजे जोधपुर पहुंचेगी। इस दौरान यह ट्रेन वांसजालिया जं., लालपुर जाम, जामनगर, हापा, राजकोट, वांकानेर, सुरेंद्रनगर, विरमगाम, महेसाना, पाटन, भीलडी, धनेरा, रानीवाड़ा, मारवाड़ भीनवाल, जालोर और समदड़ी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। साबरमती-बीकानेर स्पेशल 30 जनवरी को इसी तरह, गाड़ी संख्या 09491, साबरमती-बीकानेर एक तरफा स्पेशल ट्रेन 30 जनवरी को साबरमती से शाम 17:50 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन सुबह 6:30 बजे बीकानेर पहुंचेगी। रास्ते में यह रेलसेवा महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, मारवाड़ जं., जोधपुर और नागौर स्टेशनों पर रुकेगी। कोच की स्थिति रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, पोरबंदर-जोधपुर स्पेशल में 6 द्वितीय शयनयान, 10 साधारण श्रेणी और 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 18 डिब्बे होंगे। वहीं, साबरमती-बीकानेर स्पेशल ट्रेन में 12 द्वितीय शयनयान, 4 साधारण श्रेणी और 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 18 डिब्बे लगाए जाएंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!