कोडरमा में 72 दिनों से लापता युवक का शव बरामद:परिजनों ने मोबाइल और कपड़े से की पहचान, शादी से 10 दिन पहले हुआ था गायब

कोडरमा में 72 दिनों से लापता युवक का शव बरामद:परिजनों ने मोबाइल और कपड़े से की पहचान, शादी से 10 दिन पहले हुआ था गायब




कोडरमा में गुरुवार की शाम 72 दिनों से लापता युवक का शव बरामद किया गया। घटना चंदवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपराडीह रेलवे स्टेशन मार्ग की है। शव की पहचान मोबाइल फोन और कपड़े से मृतकों के परिजनों ने की। मृतक की पहचान दर्शील बर्णवाल उर्फ सोनू के रूप में की गई है। दर्शील की शादी तय हो चुकी थी और विवाह से 10 दिन पहले 19 नवंबर से वो लापता था। काफी मशक्कत के बाद शव को कुएं से बाहर निकाला गया
सूचना मिलने पर चंदवारा थाना प्रभारी शशि भूषण कुमार अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। तकनीकी शाखा की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद शव को कुएं से बाहर निकाला गया। शव बाहर आते ही मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान 19 नवंबर से लापता दर्शील बर्णवाल उर्फ सोनू के परिजन भी पहुंचे। इधर, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। हत्या कर शव को कुएं में फेंकने का आरोप
शव पूरी तरह से सड़ गल चुका था। इधर, मृतक के मामा अशोक बर्णवाल का कहना है कि दर्शील की हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया गया है। उन्होंने पुलिस से गुजारिश की है कि इस मामले को आत्महत्या का रूप न दिया जाए और उचित जांच करते हुए जो भी दोषी हो उसपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!