Korba Woman Suicide After Mothers Scolding

Korba Woman Suicide After Mothers Scolding


कोरबा जिले में मां की फटकार से नाराज बेटी ने फांसी लागकर सुसाइड कर लिया। 29 जनवरी को घुड़देवा इलाके में आरती टंडन (20) का शव उसके नाना के घर में दुपट्टे से लटकता मिला। वह बीए फर्स्ट ईयर की छात्रा थी।

.

मामला बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है घटना वाले दिन मां ने घर के काम को लेकर फटकार लगाई थी। जिसके बाद वह नाराज होकर घर से निकली थी। लेकिन रात तक वापस नहीं लौटी। तलाश करने पर लाश मिली।

आरती टंडन ने अपने नाना के घर में दुपट्टे का फंदा बनाया और झूल गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव नीचे उतारा।

घर से निकली, रात तक नहीं लौटी

आरती टंडन (20) जांजगीर-चांपा जिले के गुमिया गांव की मूल निवासी थी। उनके पिता का नाम अजीत टंडन है। वह कोरबा में कॉलेज की पढ़ाई कर रही थी।

बुधवार (28 जनवरी) को आरती कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।

इस दौरान उन्हें घर में रखी बांकीमोंगरा के घुड़देवा स्थित पुराने क्वार्टर (B-2/27) की चाबी गायब मिली। ये क्वार्टर आरती के नाना का था।

मां की बात से नाराज होकर छात्रा ने सुसाइड कर लिया।

नाना के क्वार्टर में फांसी के फंदे पर लटकी मिली लाश

शक होने पर परिजन उसके नाना अमृत टंडन के पुराने क्वार्टर पहुंचे, जहां का दरवाजा अंदर से बंद था। मृतिका के भाई ने दीवार फांदकर अंदर प्रवेश किया और देखा कि आरती का शव पंखे से लटका हुआ है।

आरती बचपन से ही अपने नाना के साथ इसी क्वार्टर में रहकर पढ़ाई करती थी। कुछ समय पहले नाना के SECL से रिटायर होने के बाद वे गांव (गुमिया) चले गए थे, जिसके बाद यह क्वार्टर बंद पड़ा था।

सूचना मिलने पर बांकीमोंगरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर आगे की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को स्थानीय SECL अस्पताल की मर्चुरी में रखवाया। गुरुवार को शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।

मां ने लगाई थी फटकार

मृतिका के पिता अजीत टंडन ने बताया कि आरती की मां ने उसे किसी बात को लेकर समझाने के उद्देश्य से फटकार लगाई थी। इसके बाद वह कॉलेज जाने के नाम पर घर से निकली थी। परिजनों को इस आत्मघाती कदम का कोई अंदेशा नहीं था।

बांकीमोंगरा पुलिस ने मौके से युवती का मोबाइल भी जब्त कर लिया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है, जिसके बाद ही सच्चाई सामने आएगी।

…………………..

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

कांग्रेस प्रवक्ता की भतीजी ने लगाई फांसी..लिखा-SORRY मम्मी-पापा: दुर्ग में 11वीं की पढ़ाई कर रही थी छात्रा, इंस्टाग्राम ID डिलीट की, सरकारी कर्मचारी हैं माता-पिता

दुर्ग में 11वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक 16 साल की लड़की ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में लिखा- सॉरी मम्मी-पापा। मैं जो कर रही हूं, वह सही नहीं है, लेकिन फिर भी मैं आत्महत्या कर रही हूं। प्लीज मुझे माफ कर देना। मैं एक अच्छी बेटी नहीं बन पाई। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!