कानपुर में साइबर ठगों ने 10 लाख रुपए ठगे:लाइफ सर्टिफिकेट और APK फाइल भेजी, दो लोगों को बनाया निशाना

कानपुर में साइबर ठगों ने 10 लाख रुपए ठगे:लाइफ सर्टिफिकेट और APK फाइल भेजी, दो लोगों को बनाया निशाना




कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में साइबर ठगों दो दो लोगों को शिकार बनाकर लाखों रुपये की ठगी कर ली। कहीं लाइफ सर्टिफिकेट जमा कराने के नाम पर फर्जी लिंक भेजा गया तो कहीं व्हाट्सएप पर आई APK फाइल से मोबाइल का एक्सेस हासिल कर लिया गया। पहला मामला कल्याणपुर के आवास विकास-1 निवासी कप्तान सिंह के मुताबिक 7 नवंबर 2025 को उनके मोबाइल फोन पर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के नाम से लाइफ सर्टिफिकेट जमा कराने से संबंधित एक लिंक आया था। लिंक पर क्लिक करने के अगले दिन 8 नवंबर को उसी नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को बैंककर्मी बताते हुए लाइफ सर्टिफिकेट के नाम पर आधार सहित जरूरी जानकारियां ले लीं। बातचीत सुबह करीब 11:30 बजे हुई। पीड़ित ने बताया कि उसी दिन शाम करीब चार बजे उनके खाते से अलग-अलग ट्रांजेक्शन के मैसेज आने लगे। मैसेज में पांच लाख, तीन लाख और दो लाख रुपये निकाले जाने की जानकारी थी, हालांकि कुछ ही देर में सभी मैसेज डिलीट हो गए। बाद में खाते की जांच करने पर तीन और दो लाख रुपये की रकम वापस मिल गई, लेकिन पांच लाख रुपये का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ित की शिकायत पर कल्याणपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। दूसरा मामला राधापुरम निवासी अनूप बाजपेयी का है। पीड़ित के अनुसार 24 अक्टूबर 2025 को उनके व्हाट्सएप नंबर पर एक अज्ञात नंबर से APK फाइल आई थी। अनजाने में फाइल डाउनलोड करते ही मोबाइल फोन पर ठगों का नियंत्रण हो गया। इसके बाद उनके बैंक खाते से कुल 5 लाख 31 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली गई। ठगी का पता चलते ही अनूप बाजपेयी ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई थी। साइबर सेल की जांच रिपोर्ट मिलने के करीब तीन महीने बाद मुकदमा दर्ज हुआ एसीपी कल्याणपुर आशुतोष कुमार ने बताया कि दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साइबर सेल की मदद से तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!