Sirsa ITI Student Attacked by 14-15 Youths with Sharp Weapons After Campus Dispute

Sirsa ITI Student Attacked by 14-15 Youths with Sharp Weapons After Campus Dispute


हाथों में हथियारों के साथ आरोपी।

सिरसा जिले में रानियां स्थित आईटीआई में छात्रों के बीच हुए विवाद के बाद एक युवक पर तेजधार हथियारों से हमला किया गया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना कॉलेज समय के बाद हुई। जानकारी के अनुसार, आईटीआई

.

विवाद बढ़ने पर कॉलेज की छुट्टी के बाद हमलावरों ने युवक को रास्ते में घेर लिया। युवक ने जान बचाने की कोशिश की और भागकर एक सरसों के खेत में गिर गया।खेत में करीब 14 से 15 युवकों ने तेजधार हथियारों से उस पर हमला कर दिया। हमले में युवक को गंभीर चोटें आईं और घटनास्थल पर काफी खून बह गया। घायल युवक की पहचान पंकज कुमार के रूप में हुई है।

जो रानियां के डुडियावाली गांव का निवासी है। हमलावरों की तस्वीरें सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई हैं। पंकज के पिता प्रभु सिंह ने बताया कि वह दिहाड़ी मजदूर हैं और पंकज आईटीआई में अपने दो साल के कोर्स के अंतिम वर्ष में था। उन्होंने यह भी बताया कि पंकज का क्लास के ही कुछ युवकों से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हथियारों के साथ आरोपी।

घायल के पिता बोले- बेटे को खेत के अंदर पीटा

युवकों ने पंकज को जातिसूचक गालियां देनी शुरू कर दी और पंकज ने उन्हें बार बार मना किया कि इस तरह से मुझे जातिसूचक गालियां मत दो और उसके बाद उन युवकों ने शाम को कॉलेज समय के बाद पंकज जब अपने घर वापसी के लिए लौट रहा था तो रास्ते में 14-15 युवकों ने घेर लिया और पंकज को काफी समय तक पीटा।

पंकज फिर अपनी जान बचाने के लिए काफी समय तक इधर उधर दौड़ा। परंतु वे 14-15 युवक थे और उन्होंने तेजधार हथियार से पंकज पर हमला किया। और उन्होंने मेरे बेटे को किसी खेत के अंदर बहुत बुरी तरह से हथियारों से काटा है और पंकज के पिता ने बताया कि मेरे बेटे के हाथ की दो उंगलियां भी कट चुकी हैं।

सिर में चोट शरीर में घाव

सिर में भी काफी चोटें लगी हैं और पूरे शरीर पर ही लगभग काफी गहरे घाव हैं और मेरे बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है। हमलावर लगभग रानियां और आसपास के गांव के ही रहने वाले हैं। वहीं घायल युवक के पिता का कहना है कि मैंने संबंधित थाने में शिकायत दे दी है और प्रशासन से मांग करता हूं कि ऐसे जो युवक हुड़दंगबाजी मचाते हैं। उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

वहीं इस मामले में जब थाना प्रभारी से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि जांच अधिकारी बयान लेने के लिए जा रहे हैं और घायल युवक के बयानों के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली जाएगी और हमलावर युवकों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!