हिमाचल में आज बारिश और बर्फबारी का अरलर्ट:तीन दिन तक खराब रहेगा मौसम, 8 डिग्री तक गिर सकता है तापमान, ताबो सबसे ठंडा

हिमाचल में आज बारिश और बर्फबारी का अरलर्ट:तीन दिन तक खराब रहेगा मौसम, 8 डिग्री तक गिर सकता है तापमान, ताबो सबसे ठंडा




हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज (रविवार को) राज्य के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण 1 से 3 फरवरी तक मौसम खराब रहने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, शिमला, कुल्लू, मंडी, कांगड़ा, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिलों के मध्यम और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है। विशेष रूप से शिमला, कुल्लू और चंबा के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी का अधिक प्रभाव देखने को मिल सकता है। हिमाचल प्रदेश के प्रमुख शहरों के न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक गिर सकता है तापमान इसके अलावा, ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, सोलन और सिरमौर जिलों के मैदानी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इन इलाकों में कुछ स्थानों पर बादल छाए रहेंगे और ठंड में वृद्धि हो सकती है। बारिश और बर्फबारी के कारण राज्य के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। न्यूनतम तापमान में 2 से 5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान में 4 से 8 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ सकती है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शीतलहर का प्रकोप और बढ़ सकता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!