कलेक्टर क्लास के लिए युवाओं में जबरदस्त उत्साह:9 फरवरी से एनएमपीजी कॉलेज में शुरू होंगी नियमित कक्षाएं

कलेक्टर क्लास के लिए युवाओं में जबरदस्त उत्साह:9 फरवरी से एनएमपीजी कॉलेज में शुरू होंगी नियमित कक्षाएं




हनुमानगढ़ में आर्थिक रूप से कमजोर और ग्रामीण पृष्ठभूमि के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए शुरू की गई कलेक्टर क्लास के लिए युवाओं में भारी उत्साह देखा गया। निःशुल्क कोचिंग सुविधा के लिए 1400 से अधिक विद्यार्थियों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया। आवेदनों की अधिक संख्या को देखते हुए रविवार को राजकीय नेहरू मेमोरियल पीजी कॉलेज (एनएमपीजी), हनुमानगढ़ टाउन में चयन प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा नोडल अधिकारी डॉ. रामपाल अहरोदिया ने बताया कि यह ओएमआर आधारित परीक्षा थी, जिसमें सामान्य ज्ञान से संबंधित 50 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे गए। विद्यार्थियों ने अनुशासन के साथ परीक्षा दी और परिणाम उसी दिन घोषित कर दिया गया। चयनित विद्यार्थियों के लिए एनएमपीजी कॉलेज में नियमित कक्षाएं 9 फरवरी 2026 से शुरू होंगी। इन विद्यार्थियों को निःशुल्क कोचिंग के साथ-साथ निःशुल्क लाइब्रेरी सुविधा भी मिलेगी। प्रवेश परीक्षा में ललित कुमार ने प्रथम, अवि अरोड़ा ने द्वितीय और नरेश कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रीना पारीक, अरुण पारीक, शैलेंद्र कुमार, लवप्रीत, ज्योति, राधिका गर्ग और गायत्री ने भी शीर्ष 10 में जगह बनाई। परीक्षा के दौरान कॉलेज प्राचार्य डॉ. रामपाल अहरोदिया और उपप्राचार्य राजकुमार बवेजा सहित अन्य शिक्षक व स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। जिला प्रशासन ने विशेषज्ञों के सहयोग से एक ऐसा पाठ्यक्रम तैयार किया है, जो आरएएस, पटवारी, रीट, एलडीसी, समान पात्रता परीक्षा सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं और कॉलेज फाउंडेशन कोर्स के लिए उपयोगी होगा। यह कोर्स लगभग 850 से 900 घंटे में पूरा कराया जाएगा। सामान्य दिनों में प्रतिदिन औसतन ढाई घंटे और अवकाश के दिनों में साढ़े सात घंटे तक कक्षाएं लगेंगी। कलेक्टर क्लास में जिले के अनुभवी सरकारी शिक्षक और कॉलेज प्राध्यापक स्वयंसेवक के रूप में अध्यापन करेंगे। इसके अतिरिक्त, जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारी समय-समय पर विद्यार्थियों को मार्गदर्शन और प्रेरणा प्रदान करने के लिए कक्षाएं लेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!