होशियारपुर में युवक के गले में फंसी चाइना डोर:बाइक चला रहा था, डॉक्टर बोले- आधा इंच और कटता तो जान का खतरा था
होशियारपुर जिले की सोहरा दादियाल गांव के पास एक युवक मोटरसाइकिल चलाते समय चाइना डोर की चपेट में आ गया। चाइना डोर उसके गले में फंस गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, सोहरा दादियाल निवासी युवक अपनी मोटरसाइकिल पर जा रहा था, तभी सड़क पर लटकती हुई चाइना डोर उसके गले में उलझ गई। हादसे के बाद उसके एक दोस्त ने उसे तुरंत हाजीपुर सरकारी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टर हरविंदर सिंह ने युवक का प्राथमिक उपचार किया। घायल युवक के गले में लगे चार टांके उसके गले में चार टांके लगे। डॉक्टर ने बताया कि यदि चाइना डोर आधा इंच भी और अंदर चली जाती, तो युवक की जान को खतरा हो सकता था। अस्पताल प्रशासन ने तत्काल घटना की सूचना हाजीपुर पुलिस स्टेशन को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने बताया कि वे समय-समय पर चाइना डोर बेचने और खरीदने वालों के खिलाफ मामले दर्ज करते रहते हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस घटना की भी पूरी गंभीरता से जांच की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो।
Source link

