डोमचांच नगर पंचायत चुनाव में बाधा का आरोप:3 नामजद समेत 100 पर मामला दर्ज, महिलाओं के प्रदर्शन के बाद बढ़ा तनाव

डोमचांच नगर पंचायत चुनाव में बाधा का आरोप:3 नामजद समेत 100 पर मामला दर्ज, महिलाओं के प्रदर्शन के बाद बढ़ा तनाव




कोडरमा जिले के डोमचांच नगर पंचायत चुनाव को प्रभावित करने के आरोप में जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। प्रशासन की ओर से डोमचांच थाना में 3 नामजद सहित करीब 100 अज्ञात महिला-पुरुषों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। नामजद आरोपियों में डोमचांच के काली मंदिर निवासी शैलेन्द्र कुमार सिंह (45), बाजार रोड निवासी देवेंद्र कुमार मेहता (65) और ढाब रोड निवासी प्रेमांशु कुमार (36) शामिल हैं। प्रशासन का आरोप है कि ये लोग ग्रामीणों और संभावित प्रत्याशियों को भड़का कर चुनाव प्रक्रिया में बाधा डाल रहे थे। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। नामांकन प्रक्रिया ठप, प्रशासन की कोशिशें नाकाम नगर निकाय चुनाव की घोषणा के बाद नामांकन प्रक्रिया शुरू हुए तीन दिन बीत गए, लेकिन डोमचांच नगर पंचायत क्षेत्र में एक भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र नहीं खरीदा। बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों के दबाव और विरोध के कारण संभावित उम्मीदवार सामने आने से कतरा रहे थे। नगर पंचायत क्षेत्र के लोग बढ़े हुए होल्डिंग टैक्स और अन्य करों के विरोध में नगर पंचायत को भंग करने और चुनाव नहीं कराने की मांग को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे थे। इस बीच जिला प्रशासन ने जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों के साथ बैठक कर शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी की अपील की थी। शनिवार को प्रशासन की ओर से फ्लैग मार्च भी निकाला गया, जिसमें लोगों से नामांकन प्रक्रिया में शामिल होने का आग्रह किया गया। महिलाओं के प्रदर्शन के बाद बढ़ा तनाव शनिवार को स्थिति उस वक्त और तनावपूर्ण हो गई, जब नगर पंचायत क्षेत्र की कुछ महिलाएं झाड़ू लेकर प्रखंड कार्यालय पहुंच गईं। महिलाओं ने वहां मौजूद संभावित प्रत्याशियों से नामांकन प्रपत्र नहीं खरीदने और चुनाव में हिस्सा नहीं लेने की मांग की। इसके बाद जिला प्रशासन ने दंडाधिकारी के रूप में नियुक्त जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप शुक्ला को चुनाव से जुड़ी अफवाहों और भड़काऊ गतिविधियों पर नजर रखने की जिम्मेदारी सौंपी। देर रात उनके आवेदन पर डोमचांच थाना में मामला दर्ज कराया गया। आवेदन में कहा गया है कि संबंधित लोग ग्रामीणों और उम्मीदवारों को भड़का कर चुनाव को प्रभावित कर रहे थे। इधर प्रशासन लगातार लोगों से अफवाहों से दूर रहकर चुनावी प्रक्रिया में भाग लेने की अपील कर रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!