पूर्णिया में ओवरब्रिज के नीचे मिली लाश:मृतक की पहचान नहीं हो सकी है, शरीर पर चोट के निशान; 72 घंटे तक बॉडी सुरक्षित रखी जाएगी

पूर्णिया में ओवरब्रिज के नीचे मिली लाश:मृतक की पहचान नहीं हो सकी है, शरीर पर चोट के निशान; 72 घंटे तक बॉडी सुरक्षित रखी जाएगी




पूर्णिया में सड़क किनारे संदिग्ध हालत में एक शख्स का शव मिला है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एंबुलेंस से GMCH भेज दिया। घटना कटिहार मोड़ टीओपी क्षेत्र के खुश्किबाग ओवरब्रिज के नीचे होटल के पास की है। स्थानियों लोगों ने बताया कि कुछ लोग ओवरब्रिज के नीचे से होकर गुजर रहे थे। तभी होटल के पास एक लाश पर नजर पड़ी। शरीर पर चोट के निशान थे और कमीज का एक हिस्सा फटा हुआ था। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद पुलिस को कॉल कर सूचना दी गई।

छानबीन में जुटी पुलिस इस संबंध में टीओपी प्रभारी पंकज प्रताप ने बताया कि लाश मिलने की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। लाश को 72 घंटे के लिए GMCH के पोस्टमार्टम हाउस में सुरक्षित रखा जाएगा। पहचान के लिए आसपास के थानों से भी संपर्क किया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!