SSP सोलन ने 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड किए:1 जवान लाइन हाजिर, 4 होमगार्ड वापस बटालियन भेजें, ड्यूटी में लापरवाही कर रहे थे

SSP सोलन ने 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड किए:1 जवान लाइन हाजिर, 4 होमगार्ड वापस बटालियन भेजें, ड्यूटी में लापरवाही कर रहे थे




हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में ड्यूटी में कोताही बरतने वाले चार पुलिस जवानों को निलंबित किया गया है, जबकि एक जवान को लाइन हाजिर किया गया। इसकी पुष्टि करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने की है। बता दें कि SSP सोलन गौरव सिंह बीती रात दो औचक निरीक्षण पर निकले। उन्होंने जिला के परवाणु, धर्मपुर और सोलन सदर थाना का अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान पांच पुलिस जवान और चार होमगार्ड जवान निर्धारित जिम्मेदारियों का सही ढंग से पालन करते नहीं मिले। होमगार्ड जवानों को वापस बटालियन भेजा SSP ने ड्यूटी में कोताही पाए जाने पर एक हेड कांस्टेबल समेत तीन कांस्टेबल को निलंबित किया है, जबकि एक अन्य हेड कांस्टेबल को लाइन हाजिर किया है। वहीं, चार होमगार्ड जवानों को उनकी बटालियन में वापस भेजते हुए विभागीय कार्रवाई की सिफारिश की गई है। SSP गौरव सिंह ने बताया- राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़े थाना क्षेत्रों में सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता। उन्होंने स्पष्ट किया कि ड्यूटी में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी पुलिस जवानों से अपनी ड्यूटी का सही ढंग से निर्वहन करने को कहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!