अधिकारी 5 दिन ऑफिस, 2 दिन फील्ड पर रहेंगे एक्टिव:पटना में मॉनसून से पहले काम पूरा करने की पहल, STP शवदाह-गृह योजना पर फोकस

अधिकारी 5 दिन ऑफिस, 2 दिन फील्ड पर रहेंगे एक्टिव:पटना में मॉनसून से पहले काम पूरा करने की पहल, STP शवदाह-गृह योजना पर फोकस




मॉनसून से पहले कामों को पूरा करने के लिए अब अधिकारी सप्ताह के सातों दिन अलर्ट मोड में कार्य करेंगे। बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम (बुडको) के प्रबंध निदेशक अनिमेष कुमार पराशर ने सभी जिलों के परियोजना पदाधिकारियों के लिए एक नया नियम लागू किया गया है। इस नए नियम के मुताबिक, पांच दिन अधिकारी समेत इंजीनियर ऑफिस के काम को पूरा करेंगे और हफ्ते में दो दिन फिल्ड में उपस्थित रहेंगे, जिससे काम तेज़ी के साथ बेहतर ढंग से पूरे हो सकेगा। 5 दिन अधिकारी ऑफिस में बैठकर तैयार करेंगे रिपोर्ट बुडको एमडी अनिमेष कुमार पराशर ने निर्देश दिया कि 5 दिन अधिकारी ऑफिस में बैठकर योजना बनाएंगे और रिपोर्ट तैयार करेंगे। इसके साथ ही किसी तरह की शिकायत, निविदा संबंधी कार्य, पेमेंट, एनओसी सहित किसी भी प्रकार के पेंडिंग काम को जिला और मुख्यालय स्तर पर दूर करेंगे।‌ इसके साथ ही दो दिन परियोजना स्थलों पर जाकर काम के‌ वस्तुस्थिती जांच करनी होगी। इससे यह सुनिश्चित होगा कि संवेदक द्वारा निर्माण कार्य सही मापदंड और गुणवत्ता के साथ हो रहा है अथवा नहीं। किसी भी तरह की समस्या होने पर वह मुख्यालय को सूचना देंगे। STP, शवदाह गृह जैसी योजना पर होगा खास फोकस इस दौरान सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP), मुख्यमंत्री शहरी समग्र विकास योजना, स्टॉर्म वाटर सिस्टम, शवदाह गृह निर्माण जैसी योजनाओं पर खास फोकस देने को कहा गया है। यह आदेश सभी 38 जिलों के परियोजना निदेशक के साथ ही मुख्यालय ‌के पदाधिकारियों को भी जिलों में औचक निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया है। लापरवाही पाए जाने पर परियोजना निदेशक पर होगी कार्रवाई हर जिले के अधिकारियों के द्वारा उपलब्ध कराये गए प्रोग्रेस‌ रिपोर्ट को परियोजना निदेशक खुद स्थल जांच कर भेजेंगे। इसके बाद पटना मुख्यालय से वरिष्ठ अधिकारियों की टीमें बिना बताए औचक निरीक्षण किसी भी जिले में जाकर करेगी और काम का जायज़ा लेगी। इसके साथ ही प्रबंध निदेशक द्वारा इसकी समीक्षा भी की जाएगी जिससे कागज़ों पर दी गई प्रोग्रेस रिपोर्ट और ज़मीन पर हो रहे असली काम में कोई अंतर न रहे। किसी भी तरह की लापरवाही पाए जाने पर संवेदक, संबंधित परियोजना निदेशक पर कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!