तरनतारन में राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया करेंगे पदयात्रा:ड्रग्स के खतरे के खिलाफ देंगे संदेश, डिप्टी कमिश्नर ने तैयारियां पूरी करने के दिए निर्देश

तरनतारन में राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया करेंगे पदयात्रा:ड्रग्स के खतरे के खिलाफ देंगे संदेश, डिप्टी कमिश्नर ने तैयारियां पूरी करने के दिए निर्देश




पंजाब के गवर्नर और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया, 9 फरवरी को तरनतारन में ‘ड्रग्स के खिलाफ पद यात्रा’ का नेतृत्व करेंगे। यह पहल पंजाब में ड्रग्स के खतरे को रोकने के उद्देश्य से की जा रही है। बता दे कि तरनतारन के डिप्टी कमिश्नर राहुल (IAS) ने गवर्नर के जिले के दौरे के संबंध में अधिकारियों के साथ एक बैठक में यह जानकारी दी।
9 फरवरी को होगी पदयात्रा इस बैठक में एसएसपी तरनतारन, सुरेंद्र लांबा भी उपस्थित थे। डिप्टी कमिश्नर ने गवर्नर के तरनतारन दौरे और पदयात्रा की तैयारियों के संबंध में आवश्यक निर्देश जारी किए। उन्होंने बताया कि गवर्नर के नेतृत्व में यह नशा विरोधी पदयात्रा 9 फरवरी को सुबह 11:30 बजे श्री गुरु हरकिशन पब्लिक स्कूल से शुरू होकर पुलिस लाइन तक जाएगी। इस पदयात्रा में बड़ी संख्या में छात्र, युवा क्लबों के सदस्य और स्वयंसेवक भाग लेंगे। वे नशे को छोड़ने और इसके उन्मूलन के लिए एकजुट होने का आह्वान करेंगे। डिप्टी कमिश्नर दिए आवश्यक दिशा निर्देश डिप्टी कमिश्नर ने पदयात्रा को सफल बनाने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, स्वच्छता, स्वास्थ्य सुविधाएं, मेडिकल टीम, जलपान और पीने के पानी सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय से काम करने और इस जागरूकता अभियान को सफल बनाने का निर्देश दिया। बैठक में कई अधिकारी रहे मौजूद इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) संजीव कुमार, सहायक कमिश्नर डॉ. करणवीर सिंह, एसडीएम तरनतारन गुरमीत सिंह, माई भारत तरनतारन की उप निदेशक जसलीन कौर, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) सतनाम सिंह बाठ सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!