जींद में 23 वर्षीय युवक की हादसे में मौत:ट्रक की टक्कर से कार के परखच्चे उड़े; रात को रोहतक जा रहा था

जींद में 23 वर्षीय युवक की हादसे में मौत:ट्रक की टक्कर से कार के परखच्चे उड़े; रात को रोहतक जा रहा था




जींद जिले के जुलाना क्षेत्र के गतौली गांव के पास देर रात हुए सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान झांझ खुर्द निवासी अमन के रूप में हुई है। उसकी कार और एक ट्रक के बीच जबरदस्त टक्कर हुई। इसमें कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, हादसा बीती रात करीब 11 बजे हुआ। अमन अपनी कार से जींद से रोहतक की ओर जा रहा था। गतौली गांव के पुल के पास उसकी कार आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और चालक अमन उसमें फंस गया। हादसे के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम गंभीर रूप से घायल अमन को तुरंत जींद के सामान्य अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने अस्पताल पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की जांच में जुटी पुलिस पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गतौली चौकी इंचार्ज संदीप कुमार ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और ट्रक चालक की पहचान के प्रयास जारी हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!